Soaked Almonds or Dry Almonds: बादाम सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और फाइबर भी होता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। रोज बादाम खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ये बॉडी में एनर्जी लेवल मेंटेन रखने में भी मदद करते हैं। बादाम खाने के साथ इसका सेवन सही तरीके से करना भी जरूरी है। कई लोग सूखे बादाम खाना पसंद करते हैं। जबकि कई लोग भीगे हुए बादाम ज्यादा खाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भीगे हुए बादाम सूखे बादाम से ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं?

 

भीगे हुए बादाम सूखे बादाम से ज्यादा फायदेमंद क्यों होते हैं?( Why Soaked Almonds Are More Beneficial Than Dry Almonds)

भीगे हुए बादाम सूखे बादाम से ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बादाम को भिगोकर खाने से इसके छिलके निकल जाते हैं। इससे बादाम को खाना और पचाना आसान होता है। जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें बादाम को भिगोकर खाना चाहिए।

पोषक तत्व बढ़ जाते हैं- Nutrition

बादाम को भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में सोख पाते हैं। भिगोकर खाने से इसमें प्रोटीन और फैट्स कंटेंट बढ़ जाता है। बादाम को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम होता है। यह एसिड शरीर में पोषक तत्व सोखने के लिए कम होना जरूरी है।

हाइड्रेशन मिलती है- Hydration

भीगे हुए बादाम में नमी ज्यादा होती है। इसके सेवन से बॉडी को हाइड्रेशन ज्यादा मिलती है। सूखे बादाम के बजाय भीगे बादाम पचाना ज्यादा आसान होता है। इससे शरीर को नमी और हाइड्रेशन मिलती है।

टैनिन कम होता है- Reduced Tannins

बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्व सोखने से रोकता है। बादाम को भिगोकर इसके छिलके निकालने से टैनिन निकल जाता है। अगर आप बादाम भिगोकर और छिलके हटाकर खाते हैं, तो शरीर में आयरन और जिंक सोख पाते हैं।

बादाम के सेवन के लिए इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसके छिलके निकालकर इसे स्नैक्स की तरह खाएं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

 

By JYOTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *