आलू सब्जियों का राजा है क्योंकि यह हर मौसम में मिलता है औश्र किसी भी अन्य सब्जी के साथ मिक्स करके बनाया जा सकता है। आलू के कई नुकसान आजकल हमें देखने सुनने को मिलते हैं जैसे, ज्यादा आलू के खाने से वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है, ब्लड हमारा बढ़ जाता है बीपी के पेशेंट अगर हैं तो उनका भी ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। साथ ही गैस्ट्रिक इश्यूज में भी आलू काफी नुकसान करता है।खैर आलू की इतने सारे नुकसान के बावजूद आलू सब्जियों का राजा ही रहेग। वैसे इसके कई बेमिसाल फायदे भी हैं तो आईए जानते हैं आलू के कुछ फायदों के बारे में-

 

)))चोट लगने पर आलू का उपयोग करना फायदेमंद होता है। जब त्वचा पर चोट लगती है, तो कई बार वह नीली पड़ जाती है। ऐसे में कच्चे आलू को पीसकर लगाने से राहत मिलती है।

)))इसके अलावा, झुर्रियों के लिए भी कच्चे आलू का पेस्ट लाभकारी होता है।

 

)))त्वचा की एलर्जी या अन्य समस्याओं के लिए भी आलू का उपयोग किया जा सकता है। कच्चे आलू का रस लगाने से त्वचा संबंधी रोगों में सुधार होता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए आलू खाना फायदेमंद है, क्योंकि यह रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है।

 

)))आलू चेहरे की रंगत को निखारने में भी सहायक होता है। आलू को पीसकर त्वचा पर लगाने से सुंदरता में वृद्धि होती है। आलू को उबालकर या भूनकर खाने से इसके पोषक तत्व आसानी से पच जाते हैं, जिसमें स्टार्च, पोटेशियम, और विटामिन-ए तथा विटामिन-डी की अच्छी मात्रा होती है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                         क्वालीफाईड डायटीशियन                                   डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *