विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी होने से शरीर गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकता है। विटामिन बी-12 कम होने से DNA के विकास में भी असर पड़ता है। हेयरफॉल एक गंभीर परेशानी है। आइए जानते हैं विटामिन बी-12 के बारे में सबकुछ।

बालों का झड़ना शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है। हेयरफॉल की समस्या ऐसी है, जिससे अधिकांश लोग पीड़ित हैं। मगर उम्र से पहले बालों का झड़ना या फिर ग्रोथ में रुकावट विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है।

 क्यों जरूरी है विटामिन बी – 12

विटामिन बी-12 शरीर में कम होने से खून की कमी होती है। बी-12 की कमी से ब्रेन की फंक्शनिंग में दिक्कत आ सकती है। एनीमिया, कमजोर मांसपेशियां और हड्डियों में दर्द का कारण भी विटामिन बी-12 की कमी हो सकता है। हेयरफॉल भी विटामिन बी-12 की कमी का सबसे सामान्य संकेत है। दरअसल, 25 से कम उम्र के लोगों को हेयरफॉल जरूरत से ज्यादा हो रहा है, तो इसका सीधा-सीधा इशारा विटामिन बी-12 की कमी की ओर होता है।

Vitamin B-12 कम होने के अन्य संकेत

  • बालों का सफेद होना।
  • बालों का झड़ना।
  • हड्डियों में दर्द।
  • त्वचा का पीला रंग।
  • नाखूनों में सफेद धब्बे दिखना।

विटामिन बी-12 कम होने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं?

एनीमिया सबसे कॉमन और सामान्य बीमारी है, जो विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती है। सांस की बीमारी का एक प्रमुख कारण विटामिन बी-12 की कमी हैं। शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का कम होना भी विटामिन बी-12 की कमी ओर इशारा करता है।

क्या खाने से बढ़ेगा विटामिन बी-12?

  • दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
  • अंडे खा सकते हैं।
  • चुकंदर का सेवन करें।
  • पालक खाएं।
  • फैटी फिश जैसे सार्डिन और सैल्मन खा सकते हैं।
  • बादाम, अखरोट, पंपकिन सीड्स जैसे नट्स और सीड्स का सेवन करें।
  • राजमा, अरहर, मूंग की दाल खा सकते हैं।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर, अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *