अमृता, हेल्थ वॉच एण्ड नेशन्स न्यूट्रिशन    ‌       (क्वालीफाईड डायटीशियन, अहमदाबाद) 

अक्सर लोगों में कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर भ्रांतियां रहती हैं। ऐसे कई सारे फूड आइटम हैं जिसके बारे में कई मिथक काफी प्रचलित हैं।

मिथक:  गाजर खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है

हमने हमेशा से सुना होता है कि गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

इस मिथक को एक्सपर्ट ने गलत बताया है। गाजर में बीटा-केरोटीन की अधिक मात्रा होती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लेकिन गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने जैसा कोई फायदा नहीं देखा गया है। वहीं जरूरत से ज्यादा गाजर खाने से यह नुकसान भी कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में  उम्र के हिसाब से आवश्यक मात्रा में ही गाजर का सेवन करें।

मिथक- वजन घटाने के लिए रात में जल्दी भोजन करना चाहिए

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सही मात्रा और सही समय पर खाना आपके लिए बेहद आवश्यक है। शरीर को खाना पचाने में समय लगता है। रात के दौरान शरीर एक्टिव नहीं होता है, जिससे खाना धीमे पचता है। इसलिए शाम में समय से भोजन करना ही अच्छा होता है। अगर इस दौरान भूख लगती है, तो हल्के-फुल्के हेल्दी स्नैक्स का सेवन किया जा सकता है।

मिथक- खाने में फैट्स लेने से वजन बढ़ता है

कई लोगों का मानना होता है कि खाने में फैट्स लेने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए कुछ लोग घी, तेल से परहेज रखते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक यह मिथक बिल्कुल गलत है, क्योंकि फैट्स भी हमारी डाइट का हिस्सा होता है। हेल्दी फैट्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। वहीं अगर आप हेल्दी फैट्स जैसे कि घी, तेल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को फायदा होता है। अनहेल्दी फैट्स जैसे कि जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड लेने से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ सकती है।

मिथक- ऑर्गेनिक फूड का सेवन ज्यादा फायदेमंद है

ऑर्गेनिक फूड आजकल ट्रेंड डाइट में है है। इस कारण मार्केट मे ज्यादातर प्रोडक्टस ऑर्गेनिक के लेबल के साथ ही बेचे जाते हैं। लेकिन ऑर्गेनिक फूड साधारण फूड से ज्यादा बेहतर हैं, इससे जुड़ी कोई रिसर्च सामने नहीं आई है। ऑर्गेनिक फूड सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इनमें भी पोषक तत्वों की मात्रा बराबर ही होती है।

 

मिथक- ग्लूटन फ्री डाइट सेहत के लिए जरूरी है

ग्लूटन एक प्रकार का प्रोटीन है जो गेहूं, बाजरा, ओट्स आदि में पाया जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह मिथक बिल्कुल गलत है, क्योंकि ग्लूटन सेहत के लिए आवश्यक माना जाता है। लेकिन अगर आपको ग्लूटन से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको इसके सेवन से परहेज रखने की आवश्यकता है।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *