प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील                        ( क्वालीफाईड डायटीशियन , आगरा) 

सर्दियों के सुपर नेचुरल फूड्स: 

खजूर

खजूर खनिजों से भरपूर होता है।अपने बच्चे को खजूर देना शुरू कर सकती हैं । उन्हें मध्यम मात्रा में खजूर खिलाएं। अपने बच्चे को खजूर कम मात्रा में खिलाएं, क्योंकि वे उसके गले में फंस सकते हैं। खजूर हीमोग्लोबिन के स्तर के लिए भी अच्छे होते हैं और आपके बच्चे को गर्म रखेंगे। वे पेट की समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करते हैं।

अंडा

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। सप्ताह में 2 या 3 बार अंडे देना पर्याप्त होता है। टॉडलर बच्‍चों के लिए कुछ सब्जियां, नमक और काली मिर्च डालकर एक ऑमलेट बनाएं। आप उसे अंडा उबालकर भी खिला सकते हैं।

मछली और चिकन

जब आपका बच्चा एक साल का हो जाए तो आप उसे मछली या चिकन भी खिला सकती हैं। यह ठीक से पका होना चाहिए। मछली और चिकन प्रोटीन से भरपूर होते हैं। मछली बहुत नरम और खाने में आसान होती है, इसलिए बच्चे को यह जरूर पसंद आएगी।

घी

देसी घी खनिजों से भरा होता है और यह वास्तव में मध्यम मात्रा में बच्चों के लिए अच्छा होता है। आप दाल, खिचड़ी, ओट्स और अनाज में घी डाल बच्‍चे को दे सकते हैं।

शहद

जब आपका बच्चा एक साल का हो जाए, तो आप उसके आहार में शहद शामिल कर सकती हैं। उसे सप्ताह में एक या दो बार आधा चम्मच दें। यह उसे ठंड से बचाएगा और गले की किसी भी समस्या को दूर रखेगा। ncbi में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार एक साल से अधिक उम्र के बच्‍चे को वायरल होने पर रात को सोने से पहले खांसी ठीक करने के लिए 1.5 चम्‍मच शहद दे सकते हैं। यह उपाय बच्‍चे में सर्दी-जुकाम और खांसी का इलाज कर सकता है।

गाजर

गाजर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या से बचाता है। गाजर का टेस्ट भी मीठा होता है। चाहें तो आप बच्चों को गाजर का हलवा बनाकर दे सकते हैं। इसे बच्चे चाव से खाएंगे और यह उनके लिए लाभदायक भी साबित होगा।

गुड़ खिलाएं

गुड़ में कैल्शियम, आयरन और कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बच्चों के लिए फायदेमंद है। आप किसी पकवान में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं या केवल गुड़ सीमित मात्रा में बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।

हल्दी और दूध

सर्दियों में बच्चों को हल्दी वाला दूध जरूर पीने को दें। ये शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होती है।

शकरकंदी

शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रोस्ट करने पर स्वादिष्ट लगती है। एक शकरकंदी में दिनभर के लिए पर्याप्त बीटा-केरोटीन और विटामिन-सी होता है। विटामिन-ए और सी के अलावा शकरकंदी में पोटैशियम और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *