fiber rich foods in dinner

आहार में पोषण की कमी की वजह से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए आवश्यक होते है। इनसे इम्यूनिटी पावर बेहतर होती है और आप बाहरी संक्रमण से सुरक्षित रहते है। आज के दौर में अधिकतर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं (जैसे कब्ज, गैस और अपच) होने लगी है। इन समस्याओं का मुख्य कारण आहार में फाइबर की कमी को माना जाता है। फाइबर आंतों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में सहायक होते हैं। साथ ही फाइबर की वजह से आपको कब्ज की समसया से छुटकारा मिलता है। इसलिए पेट संबंधी रोगों को दूर करने के लिए आपको रात के आहार में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ होने में मदद मिलती है।

रात में फाइबरयुक्त आहार खाने के फायदे

पाचन क्रिया को करें बेहतर

रात के खाने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। फाइबर आंतों में चिपके मल को जोड़कर, कब्ज को रोकता है और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह मल को सॉफ्ट बनाता है। पाचन क्रिया बेहतर होने से आपको मल आंतों से आसानी से बाहर आ जाता है। रात के खाने में साबुत अनाज, पत्तेदार सब्जियां और फलियां खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है।

लंबे समय तक भूख न लगना 

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे आप बार-बार खाना नहीं खाते हैं। इससे आपका मोटापा कंट्रोल होता है। इससे आपको डायबिटीज और बीपी की समस्या होने की संभावना कम होती है। लंबे समय तक भूख ने लगने से आपके शरीर कैलोरी भी सही तरह से बर्न होती है।

ब्लड शुगर को करें नियंत्रित 

फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह ब्लड में शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है। जिससे ब्लड शुगर का लेवल अचानक बढ़ता या गिरता नहीं है। यह डायबिटी को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इससे आपको अन्य समस्याएं होना का जोखिम कम होता है।

आंतों के लिए बेहतर

फाइबर एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है, जो आंतों के लिए आवश्यक व स्वस्थ बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है और आपको इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

फाइबर को लेने के लिए आपको क्या खाना चाहिए? 

  • साबुत अनाज: गेंहू, जौं, बाजरा, चावल व आदि।
  • फलियां: दालें, चने और राजमा, आदि।
  • सब्जियां: ब्रोकोली, स्प्राउट्स, पालक और गाजर।
  • फल: जामुन, सेब, नाशपाती, और संतरे।
  • मेवे और बीज: बादाम, चिया बीज, अलसी और अखरोट।

रात के समय में आप ओवरइटिंग न करें। इससे आपकी पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है और आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही, ज्यादा खाने की वजह आपको मोटापे की समस्या हो सकती है। रात के खाने में सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में होने चाहिए।

 प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील ‌‌                  (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *