Monsoon Season Health Tips

रागी

आप रागी के आटे से बनी नाचनी भाकरी सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप रागी का सूप भी पी सकते हैं। रागी कैल्शियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है।

मशरूम 

यह सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। रात के खाने में भुनी हुई मशरूम का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की मशरूम फ्रेश हो कोल्ड स्टोरेज का नहीं क्योंकि बरसात में मशरूम के जल्दी खराब होने का डर रहता है।

अदरक

बारिश के मौसम में आप भोजन के बाद अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे यह मौसमी संक्रमण के जोखिम को कम करने में मददगार है।

प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड्स

फर्मेंटेड डोसा, इडली आदि का सेवन करें। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

उबली हुई मूंगफली

आप नाश्ते में उबली हुई मूंगफली की चाट ले सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फूड है, जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है>

दालें

दोपहर के भोजन में अंकुरित दालें खाएं। आप अंकुरित दालों को भूनकर भी खा सकते हैं। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी और आंत स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार है।

राजगिरा

आप दो बड़े भोजन के बीच में स्नैक्स के तौर पर राजगिरा के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। यह सूजन को कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

जामुन

अपनी भूख को कम करने के लिए मुट्ठी भर जामुन का का सेवन करें। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को नियंत्रित करता है और शुगर क्रेविंग्स को भी रोकता है।

मक्का

आप चटपटी कॉर्न चाट को शाम के स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। मकई के दाने विभिन्न पोषक तत्वों और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।

जड़ वाली सब्जियां

सूरन, अरबी जैसी जड़ वाली सब्जियों का सेवन दोपहर के भोजन में करें। यह एंटीऑक्सिडेंट्स, कार्टेनॉइड्स से भरपूर होती हैं।

   प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील  ‌‌                (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *