चुकंदर हर सीजन में मिलने वाला एक ऐसा सब्जी है जो आयरन और फोलिक एसिड से परिपूर्ण है। खून की कमी होने पर रोगियों को यह औषधि के रूप में दिया जाता है। अगर हम इसे रोजाना अपने खान-पान में शामिल करते हैं तो हमें कभी भी खून की कमी नहीं होती, साथ ही यह हमारे त्वचा को भी ताजा और जवां बनाए रखने में मदद करता है। अपने वास्तविक लाल रंग की वजह से चुकंदर कई रेसिपी में नेचुरल कलर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। चुकंदर का जूस न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।आइए जानते हैं चुकंदर के जूस से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।

 

1. हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

चुकंदर आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत है, जो खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। यह एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए। इसका रोजाना सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करता है और थकावट भी कम करता है।

 

2.ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं और रक्त प्रवाह बेहतर बनाते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।

 

3. पाचन तंत्र मजबूत बनाता है

चुकंदर का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। यह पेट की सफाई करता है और मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है। जिन लोगों को अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए यह बेहद लाभकारी है।

4. स्किन को बनाता है ग्लोइंग

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C स्किन को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से चेहरा दमकने लगता है और पिंपल्स, दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है और नैचुरल ग्लो लाता है।

5. शारीरिक ताकत बढ़ाता है

चुकंदर का जूस बॉडी की स्टेमिना बढ़ाता है और थकान को दूर करता है। एक्सरसाइज से पहले इसका सेवन करने से परफॉर्मेंस बेहतर होती है। यह जूस मांसपेशियों को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है जिससे एनर्जी लेवल बना रहता है।

6. शरीर कोडिटॉक्स करता है

चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। यह लीवर फंक्शन को बेहतर बनाता है और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारता है। नियमित सेवन करने से त्वचा, पेट और शरीर की सफाई प्राकृतिक रूप से होती है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                           क्वालीफाईड डायटीशियन                                   डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *