आपने कद्दू, कोहरा, और आंवले के मुरब्बे तो बहुत खाए होंगे लेकिन, क्या आपने कभी लहसुन का मुरब्बा खाया है? जी हां लहसुन के मुरब्बे में कई पौष्टिक और औषधीय गुण होते हैं जो कई तरह के रोगों में आराम देने में सहायक होते हैं। आईए जानते हैं लहसुन का मुरब्बा तैयार करने की आसान विधि :-
लहसुन का मुरब्बा बनाने का तरीका
100 ग्राम लहसुन के छिलके उतारकर इसे एक कांच के बर्तन में लगभग 500 ग्राम शहद के साथ डालें। इस मिश्रण को एक महीने तक रखने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।
लहसुन के मुरब्बे के फायदे
- लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है। यह शरीर में गर्मी बनाए रखने में सहायक होता है और सर्दी, खांसी तथा कफ के उपचार में मदद करता है।
- लहसुन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न और नसों की कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह त्वचा की समस्याओं को भी ठीक करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
- लहसुन का मुरब्बा शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है और इसे सक्रिय बनाता है, साथ ही यह नपुंसकता को भी दूर करने में मदद करता है।
- रोजाना लहसुन का मुरब्बा खाने से हाई ब्लड प्रेशर में राहत रहती है और वजन भी कंट्रोल रहता है।
- आर्थराइटिस और घटिया रोगियों के लिए भी लहसुन और लहसुन का मुरब्बा दोनों ही काफी फायदेमंद होते हैं
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद