ठंड के मौसम में गुनगुनी धूप लेना किसे पसंद नहीं होता। लोग अक्सर समुद्र के किनारे धूप सेकते दिखाई देते हैं। इस धूप से सिर्फ गर्माहट का अहसास ही नहीं होता, बल्कि स्वास्थ्य को भी कई फायदे मिलते हैं। इसी वजह से सर्दी के मौसम में ही नहीं गर्मियों में भी कुछ देर धूप सेकना फायदेमंद माना जाता है।

सूरज की धूप लेने का सही समय

सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी मिलता है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी सुबह के वक्त अगर हम 30 मिनट के लिए सनलाइट लेते हैं, धूप सेंकते हैं, तो हमारे शरीर को इससे कई फायदे मिल सकते हैं। हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए सुबह की धूप बहुत अच्छी है। सुबह 30 मिनट के लिए सूरज की धूप लेना जरूरी है

हमारे शरीर में कई हार्मोन पाए जाते हैं। हमारा शरीर सुचारू रूप से कार्य कर सके इसके लिए जरूरी है कि शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहे। किसी भी हार्मोन का शरीर में जरूरत से ज्यादा कम या अधिक होना, हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सूरज की रोशनी भी हार्मोनल बैलेंस में अहम भूमिका निभाती है। अगर हम रोज सुबह के वक्त 30 मिनट सूरज की धूप लेते हैं तो इससे हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है और मेलाटोनिन हार्मोन बढ़ता है। इससे रात में नींद अच्छी आती है और मूड भी अच्छा होता है।

विटामिन डी को बूस्ट करे

अन्य पोषक तत्वों की तरह ही सेहत के लिए विटामिन-डी की भी जरूरत होती है। सूरज की रोशनी विटामिन-डी के उत्पादन का मुख्य स्रोत है। यह अनुमान लगाया जाता है कि शरीर की दैनिक आवश्यकताओं का 90 प्रतिशत विटामिन-डी सूर्य के प्रकाश के संपर्क से प्राप्त हो सकता है।

हड्डियों के लिए है जरूरी

सूर्य की रोशनी हड्डियों की मजबूती के लिए भी जरूरी है। विटामिन-डी की कमी के कारण बच्चों को रिकेट्स और वयस्कों को अर्थराइटिस की समस्या, ऑस्टियोपोरोसिस व ऑस्टियोमलेशिया जैसी हड्डी संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। सूर्य का प्रकाश विटामिड-डी का अच्छा स्रोत होता है। इसी वजह से सूर्य की रोशनी इन समस्याओं को दूर करके हड्डी को स्वस्थ रखने का काम कर सकती है।

डिप्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए

डिप्रेशन या अवसाद एक मानसिक विकार है। इस मानसिक स्थिति से बाहर निकलने में भी विटामिन-डी फायदेमंद हो सकता है। सुबह के समय कुछ देर धूप में बैठने व एक्सरसाइज करने से अवसाद और अन्य मानसिक विकार से बचा जा सकता है।

कैंसर की रोकथाम में सूरज की रोशनी के फायदे

सूरज की रोशनी से मिलने वाले विटामिन-डी की कमी से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा होता है, जिनमें कैंसर भी शामिल है। विटामिन-डी की कमी के कारण कोलोरेक्टल कैंसर (इसे आंतों का कैंसर, पेट का कैंसर या रेक्टल कैंसर भी कहा जाता है) विकसित होने का जोखिम 253 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

गठिया

सूर्य की रोशनी गठिया की समस्या से भी राहत दिला सकती है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि सूर्य की किरणों में भरपूर विटामिन-डी होता है। सूर्य से मिलने वाला यह विटामिन गठिया से बचाव कर सकता है। गठिया रोगियों में विटामिन-डी की मात्रा बहुत कम होती है। इसकी कमी होने से इस रोग का जोखिम बढ़ने के साथ ही इसके गंभीर होने की आशंका बढ़ सकती है। सूर्य की रोशनी से भरपूर विटामिन-डी लेने से गठिया रोग के दौरान होने वाले दर्द को थोड़ा कम किया जा सकता है।

       प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील  ‌‌                             (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *