आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं, खासकर अपने पेट और दिल के बारे में। लेकिन इस ध्यान के चलते, वे अपने दूसरे दिल, यानी पैरों की मांसपेशियों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोगों को तो यह भी नहीं पता कि शरीर का दूसरा दिल किसे कहा जाता है।
कहां है दूसरे दिल ?
मानव शरीर में, दूसरे दिल का मतलब काफ मसल्स से है, जो पैरों में होते हैं। ये मांसपेशियां रक्त के प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन अक्सर इन्हें नजरअंदाज किया जाता है। इन मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखना आवश्यक है, जिसके लिए सही खानपान और व्यायाम की आवश्यकता होती है।
कैसे करता है काम?
दूसरा दिल, जो कि पैरों में मौजूद काफ मसल्स हैं, आपके दिल तक रक्त के प्रवाह को सुगम बनाता है। यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
दूसरे दिल को ऐसे रखें स्वस्थ
इन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कुछ सरल व्यायाम करना चाहिए। काफ पुश और काफ रेस जैसी एक्सरसाइज को नियमित रूप से करना फायदेमंद है। ये व्यायाम आपकी काफ मांसपेशियों को मजबूत बनाएंगे।
स्वस्थ आदतें अपनाएं
दूसरे दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतें शामिल करनी चाहिए। जैसे कि रोजाना चलना, दौड़ना और जॉगिंग करना। ये गतिविधियाँ आपकी काफ मसल्स को मजबूत बनाएंगी और आपके दिल को भी स्वस्थ रखेंगी।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद