भारत में खानपान में भी भिन्नता देखने को मिलती है। हर जगह के मौसम और वातावरण के मुताबिक खानपान अलग होता है। जैसे कि पंजाब में मक्के का सेवन ज्यादा होता है, तो वहीं राजस्थान में बाजरा ज्यादा खाया जाता है।

इसी तरह गुजरात में उंधियू का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। दरअसल, यह कई सारी सब्जियों को मिलाकर तैयार की गई डिश होती है, जिसे सर्दियों के दौरान ज्यादा खाया जाता है। ये डिश न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। तो आइये इस लेख में जानें गुजराती उंधियू के फायदे।

सेहत के लिए उंधियू के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर

उंधियू बनाने के लिए कई सारे बीन्स इस्तेमाल किये जाते हैं। बीन्स में विटामिन बी, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।

पाचन सही करता है

सर्दियों में अक्सर अपच की समस्या बनी रहती है, ऐसे में उंधियू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में सब्जियां इस्तेमाल की जाती है। इन सब्जियों में फाइबर होता है, जो कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है।

 

इम्यूनिटी बूस्टर 

उंधियू में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और नेचुरल लो कार्ब्स होते हैं। अपने इस गुण के कारण उंधियू एक पॉवर पैक साबित हो सकता है। उंधियू में कई सारी अलग-अलग सब्जियां और मसाले इस्तेमाल होते हैं। इसलिए इसके सेवन से सर्दियों में इम्यूनिटी बनी रहती है। यह डिश शरीर में गरमाहट बनाए रखने में भी मदद करती है।

आयरन का बेहतरीन सोर्स

उंधियू में कई सारी हरी सब्जियां इस्तेमाल की जाती हैं, इसलिए इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से आयरन लेवल मेंटेन रहता है, जिससे शरीर मे खून की कमी नहीं होती है।

शरीर में गरमाहट बनाए रखे

सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जिससे शरीर में गरमाहट बनी रहे। ऐसे में उंधियू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौसम के मुताबिक मसालों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में गरमाहट बनी रहती है। यह डिश शरीर में गरमाहट बनाए रखने में मदद कर सकती है। जिससे शरीर में इम्यूनिटी भी बनी रहती है और सर्दी-खांसी की समस्या नहीं होती है।

खास बात 

ध्यान रखें कि आप अधिक तेल और मसालों के साथ उंधियू न बनाएं। अन्यथा यह पाचन के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। उंधियू का सेवन रोज किया जा सकता है। लेकिन इसमें सब्जियों को अपने मुताबिक बदलते रहें, जिससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सके।

अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन                                               (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर / अहमदाबाद) 

 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *