जामुन (Black Plum) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर नियंत्रित करने, पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने और हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा में चमक लाते हैं।

 

गर्मी के मौसम में जामुन बड़ी आसानी से मिल जाता है। तो क्यों न इस बेमिसाल जामुन से लाजवाब रेसिपी बनायी जाए। चलिए बनाना सीखते हैं जामुन की दो कमाल की रेसिपी।

 

यदि आप गर्मियों में हेल्दी और स्वादिष्ट खाने की तलाश में हैं, तो जामुन का उपयोग करके आप दो बेहतरीन चीजें बना सकती हैं। ये डिशेज आपके बच्चों को भी पसंद आएंगी। तो चलिए, बिना किसी देरी के जामुन से बनी स्मूथी और आइसक्रीम की रेसिपी जानते हैं।

 

जामुन की स्मूदी

जामुन की स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

 

– जामुन का पेस्ट

 

– गाढ़ी ठंडी दही या लस्सी

 

– ड्राई फ्रूट्स

 

– इलायची पाउडर

 

– खजूर

 

स्मूदी बनाने की विधि

 

– सबसे पहले जामुन का गूदा निकालें।

 

– इसमें ठंडी दही या लस्सी, इलायची पाउडर और शहद डालें।

 

– आप चाहें तो इसमें थोड़ी रबड़ी भी मिला सकती हैं।

 

– सभी सामग्रियों को अच्छे से फेंटें, जब तक स्मूदी मखमली न हो जाए।

 

– आपकी स्वादिष्ट स्मूदी तैयार है। इसे कांच के गिलास में डालकर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।

 

 

जामुन से आइसक्रीम

 

जामुन से आइसक्रीम बनाने की सामग्री

 

– जामुन का रस

 

– चाशनी

 

– फ्रेश अमूल क्रीम

 

– रबड़ी

 

– इलायची पाउडर

 

आइसक्रीम बनाने की विधि

 

– सबसे पहले जामुन का रस लेकर अच्छे से फेंटें।

 

– एक बर्तन में थोड़ी फ्रेश अमूल क्रीम लें और इसे अच्छे से फेंटें।

 

– फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क या रबड़ी मिलाएं।

 

– इसके बाद इलायची पाउडर और बारीक ड्राई फ्रूट्स डालें।

 

– अब जामुन का चाशनी वाला पेस्ट मिलाकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें।

 

– इसे आइसक्रीम पॉट या एयर-टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें।

 

– कुछ घंटों बाद आपकी आइसक्रीम तैयार है।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *