आजकल की निष्क्रिय जीवनशैली और बे-तरीका खानपान कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं का जड़ बनता जा रहा है। जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है जिनमें से कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशर की समस्या सबसे आम है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए।
हाई कोलेस्ट्रॉल भी खानपान और जीवनशैली में खराबी के कारण होने वाली परेशानी है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे कि हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर आदि का खतरा बना रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कोम्बुचा की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कोम्बुचा की चाय के फायदे
कोम्बुचा कई औषधीय गुणों से युक्त फायदेमंद चाय है। यह एक तरह की फर्मेंटेड चाय है, जिसका सेवन सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने से लेकर लिवर और किडनी जैसे अंगों को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसका सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद माना जाता है। कोम्बुचा में मौजूद गुण शरीर को पोशक तत्व प्रदान करता है। साथ ही मोटापा कम करने से लेकर शरीर को डायबिटीज जैसी बीमारी से भी बचाने में मदद करता है।
कोम्बुचा की चाय में कई तरह के शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इस चाय का रोजाना सेवन करने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।इसका सेवन ग्रीन टी की तरह ही किया जाता है और इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाने व हेल्दी रखने में मदद करता है।
कोम्बुचा चाय पीने का सही तरीका
हाई कोलेस्ट्रॉल में कोम्बुचा चाय का सेवन रोजाना सुबह के समय करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन दिन में एक से दो बार ही करना चाहिए। बहुत ज्यादा कोम्बुचा चाय का सेवन करने से शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। किसी भी बीमारी या समस्या में बिना डॉक्टर और डायटीशियन की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
कैसे करता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें और डायटीशियन परामर्श से सही खानपान और जीवनशैली में सुधार लाएं।
अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर अहमदाबाद)