मीठे, रसीले और पल्पी आम फलों का राजा यूं ही नहीं कहलाता इसकी स्वाद और पौष्टिकता वाकई में लाजवाब है।वैसे तो आम की कई रेसिपी हमने खाई है जैसे- आमरस, मैंगो शेक, मैंगो जूस, मैंगो आइस क्रीम, मैंगो केक, मैंगो कुल्फी,मैंगो फालूदा, मैंगो टूटी फ्रूटी और न जाने और कितनी सारी रेसिपी। लेकिन इन सब को खाकर भी अगर आप हो चुके हैं बोर और ढूंढ रहे हैं कुछ नया टेस्ट एंड वैरायटी तो यह आम की स्वादिष्ट खीर सच में आपको सालों भर इसका स्वाद भूलने नहीं देगी।

 

इस खीर का क्रीमी टेक्सचर और आम की भीनी-भीनी खुशबू दिल जीत लेती है. अगर आप आम की बाकी रेसिपीज खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार दूध और आम के इस कॉम्बो को जरूर ट्राई करें. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.

 

सामग्री

 

पका हुआ आम – 2 (पल्प निकाल लें)

दूध – 1 लीटर

चावल – 2 बड़े चम्मच (धोकर 30 मिनट भिगो लें)

चीनी – 4-5 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच

काजू, बादाम, पिस्ता – कटे हुए (2-3 बड़े चम्मच)

केसर – 6-7 धागे

 

विधि

 

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें. जब दूध उबलने लगे तो भीगे हुए चावल डाल दें.

धीमी आंच पर चावल को अच्छी तरह गलने तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे.

जब चावल पक जाएं, तब इसमें चीनी और कटे हुए मेवे डालें. 5-7 मिनट और पकाएं. अब गैस बंद करके खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें. (यह स्टेप बहुत ज़रूरी है)

जब खीर ठंडी हो जाए, तब उसमें आम का पल्प और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें गरम खीर में आम डालने से दूध फट सकता है.

खीर को फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करें. ऊपर से केसर और मेवे डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.

 

टिप्स

 

ज्यादा स्वाद के लिए अल्फांसो या केसर आम का इस्तेमाल करें.अगर खीर ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर कंसिस्टेंसी ठीक कर सकते हैं. सर्व करते समय ऊपर से आम के छोटे टुकड़े डालेंगे तो टेस्ट और बढ़ जाएगा.

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *