
गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल मिलते हैं जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पोषण और ताजगी से भी हमें भर देता है। आइए आज सीखते हैं मीठे रसीले खरबूजे का जजसाहब बनाने की वीधी।
खरबूजे का जूस बनाने की रेसिपी
सामग्री
पका हुआ खरबूजा
ठंडा दूध
चीनी या मिश्री
इलायची पाउडर
भीगे हुए सब्जा के बीज
कटे हुए बादाम
कटे हुए काजू
बर्फ के टुकड़े
खरबूजे का जूस बनाने की विधि
♦खरबूजे का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए खरबूजे को अच्छे से धोकर काट लें इसके बाद सारा बीज निकाल दें
♦अब खरबूजे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
♦अब एक मिक्सर में खरबूजे के सभी टुकड़े डाल दें।
♦इसके बाद इसमें चीनी, और एक चुटकी काला नमक, ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
♦जब ये पूरी तरह स्मूद हो जाए, तो इसे छानकर अलग निकाल लें,अगर आप इसका गूदा खाना पसंद करते हैं, तो इसे न छाने।
♦अब आपका खरबूजे का जूस बनकर तैयार है इसे आप एक गिलास में निकाल लें और ऊपर से बर्फ, पुदीने की पत्तियां डालकर इसे सर्व करें।
♦अगर आप सुबह बाहर निकलने से पहले या दोपहर के खाने के साथ इसे पीते हैं, तो ये आपके शरीर को लू और गर्मी से बचाता है।
♦आप इसे तेज धूप से घर लौटने के बाद भी ताजगी के लिए पी सकते हैं।
♦खरबूजे का ये शरबत गर्मियों में स्वाद और राहत दोनों देने वाला ड्रिंक माना जाता है।
