मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक बदलाव होता है।साथ ही मेटाबॉलिज्म भी सामान्य से धीमा हो जाता है। कई बार मेनोपॉज होने के बाद औरतें मसल मास लूज करने लगती हैं।कुछ कुछ ऐसे बदलाव भी होते हैं जिसमें आपको अपने डाइट में भी चेंज करने पड़ते हैं।
उस उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों को दूर रखने के लिए भी एक पौष्टिक आहार खाना बहुत जरूरी होता है। आईए जानते हैं मेनोपॉज के समय महिलाओं को क्या डाइट फॉलो करनी चाहिए।
मेनोपॉज के दौरान जरूर खाएं ये हेल्दी फूड
1. बादाम
बादाम प्रोटीन और फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत है। औरतों को बादाम अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर केवल आपके पाचन तंत्र के लिए ही नहीं बल्कि आपके वेट को नियंत्रित रखने में भी बहुत मददगार है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों मौजूद होते हैं जो कि बोन के हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इसके साथ ही अन्य ड्राईफ्रूट भी खाने की आदत डालें।
2. लीन प्रोटीन
अपने आहार में प्रोटीन को भी जरूर शामिल करें। आप प्रोटीन के स्रोत के तौर पर चिकन, मछली इत्यादि खा सकते हैं। यदि आप वेजिटेरियन है तो बींस, तरह तरह की दाले इत्यादि अपने आहार में शामिल करें। प्रोटीन ज़रूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है जो कि आपके मसल मास को अच्छा बनाए रखने में मददगार है।
3.योगर्ट
योगर्ट शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह विटामिन डी और कैल्सियम का बहुत अच्छा स्रोत है। जो कि आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। यह उनको मजबूती प्रदान करने का काम करता है। साथ ही साथ बॉडी के और भी फंक्शंस जैसे कि मसल्स दिल और नर्व्स को भी अच्छा बनाए रखने में मददगार है।
4. पालक
पालक एक प्रकार का सुपरफूड है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। पालक मैग्नीशियम का एक बहुत ही अच्छा स्रोत होता है। मैग्नीशियम 30 की उम्र के ऊपर की महिलाओं को जरूर खाना चाहिए। शरीर में सैकड़ो एंजाइम्स के अच्छे से काम करने के लिए मैग्नीशियम बहुत ही जरूरी है। यह प्रोटीन सिंथेसिस, ब्लड प्रेशर रेगुलेशन, नर्व फंक्शन और मसल्स फंक्शन में भी बहुत मददगार है।
5.पानी
भोजन के साथ साथ पानी को संतुलित मात्रा में लेना भी बेहद जरुरी है। कभी-कभी उम्र के साथ हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। ऐसे में इंसान को डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इससे बचने के लिए हमेशा हाइड्रेटेड रहें और एक दिन में 12 गिलास पानी या 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर अहमदाबाद)