गणतंत्र दिवस पर बच्चों और मेहमानों को खिलाएं ट्राइ कलर सैंडविच। स्वाद के साथ – साथ सिखाएं तिरंगे के तीनों रंगों का जीवन में महत्व।
सैंडविच के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 8
- मेयोनीज- 1 बड़ी कटोरी
- गाजर- 1 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)
- पालक- 1 कटोरी (पिसा हुआ)
- चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून
- टोमैटो सॉस- 2 टीस्पून
- नमक- स्वादानुसार
सैंडविच बनाने का तरीका-
. सबसे पहले एक कटोरी में गाजर, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और नमक मिलाकर केसरी रंग बनाएं।
2. अब हरा रंग बनाने के लिए दूसरी कटोरी में पालक, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और नमक मिलाएं।
3. तीसरी कटोरी में सफेद रंग के लिए सिर्फ मेयोनीज रखें।
4. अब सभी ब्रेड स्लाइस को किनारों से कांटे।
5. एक ब्रेड स्लाइस पर पालक का पेस्ट लगाकर ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर मेयोनीज लगाएं।
6. फिर तीसरे ब्रेड स्लाइस पर केसरिया रंग के लिए गाजर का पेस्ट लगाकर ऊपर से एक स्लाइस रखकर ढक दें।
7. लीजिए आपके ट्राईकलर सैंडविच बनकर तैयार है। इसे त्रिकोणा काट कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
अमृता – नेशन्स न्यूट्रिशन, (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद)