भारतीय परंपरा में माथे पर बिंदी लगाना सोलह श्रृंगार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभकारी प्रभाव डालती है।

 

 

बिंदी का उपयोग योग, आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर में भी किया जाता है। आइए जानते हैं बिंदी लगाने के 6 प्रमुख फायदे।

 

मानसिक स्वास्थ्य के लाभ

 

माथे के बीच में बिंदी लगाने से मानसिक शांति मिलती है। इसे आयुर्वेद में आज्ञा चक्र कहा जाता है, और इस स्थान पर दबाव डालने से घबराहट कम होती है।

 

झुर्रियों की रोकथाम

 

बिंदी लगाने से चेहरे की मांसपेशियों में मजबूती आती है, जिससे झुर्रियों का आना देर से होता है।

 

सुनने की क्षमता में सुधार

 

माना जाता है कि बिंदी लगाने से कान की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जिससे सुनने की क्षमता में वृद्धि होती है।

 

सिरदर्द में राहत

 

माथे पर बिंदी लगाने से सिरदर्द में आराम मिलता है। एक्यूप्रेशर तकनीक से इस स्थान पर दबाव डालने से नसें सक्रिय होती हैं और दर्द कम होता है।

 

तनाव में कमी

 

बिंदी लगाने से मानसिक शांति मिलती है, जिससे तनाव में कमी आती है।

 

अच्छी नींद के लिए सहायक

 

बिंदी लगाने से नींद में सुधार होता है। यह दिमाग को शांत रखती है, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                             क्वालीफाईड डायटीशियन                                      डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *