अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन ‌‌‌‌‌                              (क्वालीफाईड डायटीशियन अहमदाबाद) 

कई बार ऐसा होता है कि हम जो खाते हैं उसे पचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा डिस्टर्ब मेटाबोलिज्म या डिबेट मेटाबोलिज्म की वजह से होता है। हमारी बॉडी में भोजन को अच्छी तरह से पचाने के लिए मेटाबोलिज्म का स्ट्रांग होना बहुत ज़रूरी है। यह हमारी बॉडी के सेल्स में होने वाले केमिकल रिएक्शंस हैं जो खाये हुए खाने को एनर्जी में कन्वर्ट करते हैं।

मुख्य तौर पर  मेटाबोलिज्म प्रोसेस में शरीर में काम होते हैं – एनर्जी ट्रांसफर करना, मैक्रोनुट्रिएंट्स को ऐसे सब्सटांस में ट्रांसफॉर्म करना जिनसे सेल्स ग्रो और रेप्रोडूस करते हैं और मेटाबोलिक वेस्ट को बाहर निकलना।

मेटाबोलिज्म को स्लो करती हैं ये आदतें

हमारी कुछ खराब आदतों और लाइफस्टाइल की वजह से कई बार मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता हैं।

1. इनएक्टिव लाइफस्टाइल

जब हम पूरा दिन बैठे रहते हैं या फिर कोई एक्सरसाइस नहीं करते तो हमारा मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है। जब हम प्रॉपर वर्कआउट नहीं करते तो हमारी बॉडी में कैलोरीज बर्न नहीं होतीं। इसके इलावा हमारा भोजन प्रॉपर्ली डाइजेस्ट नहीं होता और फिर एनर्जी में कन्वर्ट नहीं हो पाता। इसका मेन कारण आपकी लम्बे समय के लिए सिटींग जॉब हो सकती है। इससे बचने के लिए सुबह-शाम वाक या रनिंग करें। आप रोप स्किप्पिंग और कार्डिओ भी कर सकते हैं।

2. डीहाइड्रेशन

अगर आप पूरे दिन में पानी कम पिएंगे तो आपकी बॉडी डीहाइड्रेट हो जायेगी। इससे आपका मेटाबोलिज्म स्लो होगा और आपकी कैलोरीज बर्न नहीं होंगी। इससे बचने के लिए आपको दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप थोड़ी-थोड़ी देर में एक कप पानी का रेगुलरली पीते रहेंगे तो आपको पूरे दिन के लिए प्रॉपर हाइड्रेशन मिलेगी और आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट होगा।एक बार में ज्यादा पानी पीने से बचें। ज्यादा देर तक प्यासे रहने से भी बचें।

3. अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स

आपका मेटाबोलिज्म स्लो होने का एक और कारण यह भी हो सकता है कि आपकी इटिंग हैबिट्स अनहेल्दी हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट या कोई दूसरा मील स्किप करते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो सकता है। इसके इलावा आप को रात के समय हल्का मील लेना चाहिए और अगर आप रात को हैवी डिनर करते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म नेगटिवेली इम्पैक्ट होता है। इससे बचने के लिए मील स्किप न करें और रात को सोने के 2 घंटे पहले डिनर कर लें।

4. इमप्रॉपर और इरेगुलर स्लीप

हमारी ओवरआल हेल्थ के लिए प्रॉपर स्लीप लेना बहुत ज़रूरी है। अगर आप रात की 8 घंटे की स्लीप नहीं लेते तो आपको डायबिटीज, हार्ट डिजीज और डिप्रेशन जैसी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। नींद पूरी न होने से आपका मेटाबोलिज्म भी स्लो हो सकता है। अपने मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप 8 घंटे की अनइन्टरप्टड नींद लें। अगर ज़रूरी लगे तो दिन में भी पावर नैप ले सकते हैं।

5. रेगुलर नशे का सेवन करने से

अगर आप किसी भी तरह का नशा जैसे कि शराब या सिगरेट का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो इससे आपका मेटाबोलिज्म स्लो होने के चांस हैं। इसके लिए आपको अल्कोहल और सिगरेट से दूर रहना चाहिए।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *