भारतीय वनस्पतियों में अमरूद सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि गुणों का खजाना है। यह फल अपने अनूठे स्वाद और खुशबू के कारण हर किसी को पसंद आता है। लेकिन जब बात इसके रंग की आती है तो लोग अक्सर समझ नहीं पाते हैं कि सफेद या गुलाबी कौन सा अमरूद सबसे फायदेमंद है।

दोनों ही रंगों के अमरूद में विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं। इन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सफेद या फिर गुलाबी कौन सा अमरूद सबसे अच्छा है?

 

गुलाबी अमरूद में मौजूद पोषक तत्व

 

गुलाबी अमरूद में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। लाइकोपीन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो टमाटर और तरबूज में भी पाया जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, लाइकोपीन त्वचा को यूवी किरणों से बचाने और कुछ प्रकार के कैंसर, खासकर प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में बेहद मददगार साबित होता है।

 

गुलाबी अमरूद में विटामिन-सी होता है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं गुलाबी अमरूद में सफेद अमरूद की तुलना में विटामिन-सी की मात्रा अधिक हो सकती है। यह आपको सर्दी-जुकाम से बचाने और आंखों की रोशनी को बेहतर रखने में मदद करता है। गुलाबी अमरूद में शुगर और स्टार्च की मात्रा सफेद अमरूद की तुलना में कम होती है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर है।

 

सफेद अमरूद में मौजूद पोषक तत्व

 

सफेद अमरूद पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जृो कबेज से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। सफेद अमरूद में विटामिन सी, पोटैशियम और कैल्शियम भी अच्छे स्तर में पाए जाते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। रोजाना एक सफेद अमरूद खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और थकान कम होती है।

 

गुलाबी और सफेद अमरूद में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद

 

अगर आप हृदय स्वास्थ्य, त्वचा की सुरक्षा और कम शुगर वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो गुलाबी अमरूद आपके लिए ‘सुपरपावर’ साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें लाइकोपीन अधिक होता है।

अगर आप मुख्य रूप से फाइबर और पेट के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं, तो सफेद अमरूद भी उतना ही फायदेमंद है, क्योंकि दोनों में फाइबर लगभग समान होता है।

अपनी हेल्थ के हिसाब से आप दोनों अमरूद को खा सकते हैं।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन                                     डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *