कटहल एक ऐसा फल है जिसे सब्जी के रूप में भी खाया जाता है और स्वाद के लिहाज से यह कई लोगों की पहली पसंद है। इसकी फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर बनावट न केवल पेट के लिए फायदेमंद मानी जाती है, बल्कि यह मांसाहारी खाने का शाकाहारी विकल्प भी माना जाता है।

हालांकि, कटहल को गलत खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं, एलर्जी, और गैस्ट्रिक इरिटेशन जैसी तकलीफें हो सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कटहल के साथ किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

दही

 

कटहल की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की तासीर ठंडी। जब ये दोनों एक साथ खाए जाते हैं, तो शरीर के पाचन तंत्र में असंतुलन पैदा हो सकता है। इससे एसिडिटी, गैस, और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह संयोजन ‘विरुद्ध आहार’ की श्रेणी में आता है।

 

दूध

 

दूध और कटहल का संयोजन भी बिल्कुल अनुशंसित नहीं है। दोनों की प्रोटीन संरचना और तासीर अलग-अलग होती है, जिससे एलर्जी, त्वचा पर रैशेज़ या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों और संवेदनशील लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।

 

मछली और मांसाहार

 

कटहल को आमतौर पर ‘शाकाहारी मांस’ कहा जाता है। यदि इसे मछली या अन्य मांसाहारी भोजन के साथ खाया जाए तो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह मिश्रण शरीर के लिए भारी, गरिष्ठ और अपचकारी हो सकता है, जिससे खट्टी डकारें, उल्टी या पेट फूलना जैसी शिकायतें हो सकती हैं।

 

कोल्ड ड्रिंक्स या ठंडे पेय

 

कटहल के बाद ठंडा पानी या शीतल पेय पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह आदत पेट की सेहत पर भारी पड़ सकती है। कटहल की गर्म तासीर के तुरंत बाद ठंडा पेय लेने से पेट में ऐंठन या गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इससे भोजन का पाचन धीमा हो जाता है।

 

बहुत अधिक मसालेदार खाना

 

कटहल अपने आप में ही फाइबर और स्टार्च से भरपूर होता है। इसके साथ ज्यादा मसालेदार या ऑयली खाना खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और कब्ज हो सकती है। यह संयोजन पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है।

 

विशेष सलाह

 

“कटहल को सही संयोजन में खाया जाए तो यह फायदेमंद होता है, लेकिन यदि इसे दही, दूध या मछली जैसे विरोधी तत्वों के साथ खाया जाए तो यह लाभ की बजाय नुकसान दे सकता है।”

 

सावधानी ही बचाव है

 

कटहल खाने के बाद कम से कम 1 घंटे तक दूध या दही न लें

 

मांसाहार और कटहल एकसाथ न खाएं

 

ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                           क्वालीफाईड डायटीशियन                                   डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *