प्रकृति के अनमोल खजाने में एक से बढ़कर एक औषधीय पौधे छुपे हैं लेकिन फिर भी जब इंसान बीमार या शारीरिक रूप से परेशान होता है तो वह दवाइयां पर ही निर्भर होना चाहता है। कई बार सही जानकारी ना होना और औषधीय पौधों के इस्तेमाल करने की मेहनत में आलस दिखाना इन दो कारणों से भी हम कई प्राकृतिक सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। हर किसी की रसोई में अजवाइन जरूर होता है यह काफी गुणकारी भी है और इसके कई फायदे भी हम जानते हैं। अपने हर दिन की खान-पान में हम कहीं ना कहीं अजवाइन का इस्तेमाल करते ही है । लेकिन, क्या अजवाइन के पत्तों के बारे में आप जानते हैं कि यह हमें किस तरीके से फायदा पहुंचा सकता है? आईए जानते हैं अजवाइन के पत्तों से मिलने वाले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

 

अजवाइन के पत्तों के फायदे

 

अजवाइन सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि गुणों का खजाना है, जो आपकी हेल्‍थ को बेहतर बना सकता है।

 

यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम को अच्‍छा बनाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।

यह भूख और स्‍वाद को बढ़ाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका डाइजेशन कमजोर है।

यह पेट के शूल यानी कोलिक पेन में उपयोगी होता है।

यह पेट की ऐंठन को कम करता है,‍ जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है।

यह जलोदर (पेट में पानी भरना) में उपयोगी है।

यह ब्‍लोटिंग को कम करता है, जिससे पेट में हल्‍कापन महसूस होता है।

यह स्‍प्‍लीन के लिए अच्‍छा है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम का जरूरी हिस्सा है।

यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है और सूजन को कम करता है

यह वर्म इंफेक्‍शन को कम करता है।

यह टॉक्सिसिटी को दूर करता है।

यह कफ दोष को कम करता है, जिससे सर्दी-खांसी और बलगम जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

 

अजवाइन का इस्‍तेमाल

 

 1)स्‍टीम लेना

 

नाक बंद होने, साइनस, कोल्‍ड और फ्लू के लिए स्‍टीम लेने के लिए इस उपाय को आजमाएं। यह आपकी बंद नाक को खोलने और सूजन को कम करने में मदद करेगा।

 

मुट्ठी भर अजवाइन के पत्ते लें और 1 चम्मच अजवाइन का तेल लें।

स्‍टीम लेने के लिए इसका इस्‍तेमाल करें।

आप दिन में 2-3 बार स्‍टीम ले सकती हैं।

इस उपाय को किसी भी उम्र में किया जा सकता है। यदि आपको इस जड़ी-बूटी से एलर्जी है, तो दूर रहें!

 

2)अजवाइन का पानी

 

अगर आपका डाइजेशन कमजोर हो गया है या आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे ब्‍लोटिंग, पेट में भारीपन, पेट में दर्द आदि से परेशान हैं, तो इस उपाय को जरूर आजमाएं।

 

1 चम्मच अजवाइन के दाने लें और 1 गिलास उबला हुआ पानी डालें।

इसे छान लें और धीरे-धीरे पिएं।

लेकिन, इस पानी को पीने की आदत न डालें।

जब आपको पेट से जुड़ी हो, तब आप इसे गरम करके धीरे-धीरे पीकर राहत पा सकती हैं।

 

अजवाइन गर्म होती है और पित्त दोष को बढ़ाती है, इसलिए अगर आपको बढ़े हुए पित्त के कारण अपच की समस्या है तो इससे दूर रहें।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *