सुबह का नाश्ता दिन भर के ऊर्जा के लिए सबसे महत्वपूर्ण आहार में से एक है। सुबह का नाश्ता हमेशा ही प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होना चाहिए तभी हम दिन भर के लिए ऊर्जावान रह सकते हैं। कई लोग सुबह के नाश्ते में अलग अलग स्प्राउट्स या फिर बेसन का चीला खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग दूध के बने आइटम्स खाना पसंद करते हैं। खजूर और केला भी अपने भारत में सुबह के नाश्ते में काफी प्रचलित है। तो क्या आप भी सुबह के नाश्ते में दूध के साथ या ऐसे ही खजूर और केला खाने के शौकीन हैं? तो आईए जानते हैं कि खजूर और केले में किन-किन चीजों की पौष्टिकता होती है और कितना फायदेमंद और नुकसानदायक है रोज सुबह नाश्ते में केला और खजूर खाना।

 

खजूर (Dates) खाने के फायदे

 

लोहे की खान:

खजूर में आयरन भरपूर होता है, जो एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है।

 

हड्डियों को मजबूत बनाता है:

 

इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाता है।

 

एनर्जी बूस्टर:

नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज़ और फ्रक्टोज़ से भरपूर खजूर जल्दी ताकत देता है।

 

दिल के लिए फायदेमंद:

पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण दिल की बीमारियों से बचाता है।

 

स्किन और हेयर हेल्थ:

इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं।

 

खजूर खाने के नुकसान

डायबिटीज़ पेशेंट के लिए खतरनाक: इसमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

वज़न बढ़ाने वाला: ज़्यादा मात्रा में सेवन मोटापा बढ़ा सकता है।

गर्मी तासीर: गर्म तासीर के कारण गर्मियों में ज़्यादा मात्रा से मुंह में छाले या नकसीर हो सकती है।

 

किन लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए?

 

डायबिटीज के मरीज

जिनका शरीर गर्म तासीर का हो

जिनको एसिडिटी, नकसीर या लिवर की समस्या हो

 

केला (Banana) खाने के फायदे

 

ऊर्जा का अच्छा स्रोत:

केला तुरंत एनर्जी देने वाला फल है, इसलिए जिम जाने से पहले या सुबह का नाश्ता करने में इसे शामिल करना बहुत फायदेमंद है।

 

डाइजेशन के लिए फायदेमंद:

फाइबर से भरपूर होने के कारण केला पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है:

इसमें पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है जो BP को संतुलित रखने में मदद करता है।

 

वजन बढ़ाने में सहायक:

जो लोग दुबले-पतले हैं, उनके लिए केला और दूध का कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने में असरदार है।

 

मसल्स रिकवरी के लिए:

केला एक्सरसाइज के बाद की मसल्स रिकवरी में मदद करता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है केला।

 

केला खाने के नुकसान

डायबिटिक मरीज़ों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है।

ज्यादा पका केला गैस और ब्लोटिंग की समस्या पैदा कर सकता है।

ठंडी तासीर का होता है, इसलिए सर्दियों में ज़्यादा मात्रा नुकसानदेह हो सकती है।

 

किन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज के मरीज (सीमित मात्रा)

जिन्हें एसिड रिफ्लक्स या ब्लोटिंग की शिकायत रहती हो

ठंड में जुकाम-बुखार वाले लोग ज़्यादा न खाएं

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                  ‌‌        क्वालीफाईड डायटीशियन                                  डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *