वॉक करना सेहत के लिए हमेशा ही फायदेमंद रहा है, बशर्ते कि वह सही समय पर, सही तरीके से और सही समय अवधि के लिए किया जाए तो। वैसे तो वॉक करने के बहुत से तरीके हैं जैसे मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक, डक वॉक, बैक वॉक वगैरह – वगैरह। इन सबके अलावा वॉक का एक तरीका और भी है ‘फार्ट वॉक’। जी हां नाम सुनकर हंसी जरूर आएगी लेकिन जब आप इसके फायदे सुनेंगे तो आप समझ पाएंगे फार्ट वॉक का मैजिक।

फार्ट वॉक एक हल्की सैर है, जो खाना खाने के बाद की जाती है। यह न केवल पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि सेहत को कई लाभ भी देती है।

‘फार्ट वॉक’ के हैं कई फायदे: 

 

पाचन में सुधार

खाने के बाद 10-15 मिनट की सैर पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है, जिससे भोजन आंतों में आसानी से आगे बढ़ता है। जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या में राहत मिलती है।

 

ब्लड शुगर कंट्रोल

भोजन के बाद 10 से 15 मिनट की सैर ग्लूकोज के उतार-चढ़ाव को काफी कम कर सकती है, जिससे ग्लाइसेमिक नियंत्रण में मदद मिलती है। यह मांसपेशियों को ग्लूकोज का उपयोग करने में मदद करता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, 30 मिनट की सैर टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करती है।

 

गैस और ब्लोटिंग से राहत

डिनर के बाद सैर करने से आंतों में फंसी हवा बाहर निकलती है, जिससे ब्लोटिंग की असुविधा कम होती है। यह सैर फाइबर रिच भोजन करने वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।

 

वेट कंट्रोल

खाने के बाद सैर करने से कैलोरी बर्न होती है, जो वजन नियंत्रण में मदद करती है। एक जापानी अध्ययन के अनुसार, खाने के तुरंत बाद सैर करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

 

हृदय स्वास्थ्य

सैर करने से हृदय गति बढ़ती है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एडुकेटर अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *