गोंद कतीरा के फायदे तो बहुत सुने होंगे आपने। लेकिन गोंद कतीरा के जितने हीं फायदे हैं कुछ लोगों को इससे उतना ही नुकसान भी हो सकता है। कुछ खास टाइम और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में गोंद कतीरा से परहेज रखना बेहद जरूरी होता है। तो आईए जानते हैं इस गुणकारी गोंद कतीरा का सेवन किसे और कब नहीं करना है।

 

पीरियड्स के 10 दिन पहले और पीरियड्स के दौरान

जिन महिलाओं हैवी पीरियड्स होते हैं उन्हें गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पीरियड्स शुरू होने के 10 दिन पहले से ही गोंद कतीरा को अवॉएड करना चाहिए। गोंद कतीरा की प्रॉपर्टीज ठंडी होती है और ये बॉडी के हीट को खत्म करता है। जिसकी वजह से पीरियड्स के साइकल के बिगड़ने का डर होता है और साथ ही क्रैम्प भी बढ़ सकते हैं।

 

लो ब्लड प्रेशर में गोंद कतीरा से रखें दूरी

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, उन्हें गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए। बॉडी की अपनी हीट होती है, जिससे सारे ऑर्गंस फंक्शन करते हैं। गोंद कतीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है, इसे खाने से ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा डाउन हो सकता है। जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने का डर रहता है।

 

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

 

अगर आपको ब्लॉटिंग रहती है और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की शिकायत रहती है। मतलब कि हर दिन पूप जाने में टाइम लगता है। तो गोंद कतीरा आपको बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। गोंद कतीरा में फाइबर बहुत ज्यादा होता है और साथ ही ये पानी को तेजी से सोखता है। जिससे सेसेंटिव गट में दिक्कत हो सकती है।

इसलिए भले ही गोंद कतीरा के फायदे ढेर सारे हों लेकिन अपनी बॉडी की जरूरत को ध्यान में रखकर ही खाएं।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एडुकेटर – अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *