♣ औषधीय गुणों से भरपूर संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने और कई अन्य कारणों से लोगों को लंग्स के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए संतरे और अदरक की चाय का सेवन किया जा सकता है।

 

♥ संतरे और अदरक की चाय के फायदे :

संतरे और अदरक की चाय में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने और इनसे जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।

 

लंग्स को डिटॉक्स करे

 

संतरे और अदरक की चाय में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लंग्स को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने और श्वसन मार्ग से बलगम को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है, जिससे रखने और इसके कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।

 

सूजन कम करे

 

संतरे और अदरक की चाय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने और लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पाचन की समस्याओं से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

 

श्वसन तंत्र को दुरुस्त करे

 

संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से श्वसन तंत्र में सुधार करने और इसके कारण होने वाली समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे एलर्जी और अस्थमा की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, प्रदूषण से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

 

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

 

संतरे और में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ये लंग्स के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं संतरे और अदरक की चाय? 

 

♦इसके लिए 1 पैन में 1-2 कप पानी को उबालें।

♦अब इसमें संतरे के छिलके और अदरक को कद्दूकस करके या इनके पाउडर को डालें और धीमी आंच पर 5-10 मिनट के लिए उबालें।

♦अब इसको छान लें और हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं।

♦अब इस चाय का सेवन करें।

 

सावधानियां

 

संतरे और अदरक की चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

खास सलाह:

संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो लंग्स के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लंग्स को डिटॉक्स करने, सूजन को कम करने, श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, लंग्स से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                              क्वालीफाईड डायटीशियन                                        डायबिटीज एजुकेटर- अहमदाबाद 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *