
ब्रोकोली या फूलगोभी, दोनों में से चुनना हो तो किसे चुनेंगे आप? शायद अलग – अलग लोग अलग – अलग चुनाव करेंगे। कुछ स्वाद और घरवालों की पसंद को प्राथमिकता देंगे तो कुछ पौष्टिकता के आधार पर चुनाव करेंगे तो वहीं कुछ लोग अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से ब्रोकोली या फूलगोभी में किसी एक को चुनेंगे।
ब्रोकोली (Broccoli) और फूलगोभी (Cauliflower) दोनों ही बेहद पौष्टिक क्रूसिफेरस सब्जियां हैं, लेकिन पोषण के मामले में ब्रोकोली थोड़ी ज्यादा बेहतर (पौष्टिक) मानी जाती है। ब्रोकली में फूलगोभी की तुलना में अधिक फाइबर, विटामिन C, K, A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हालाँकि, दोनों में ही स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं।
ब्रोकली vs फूलगोभी :
ब्रोकोली (बेहतर पौष्टिक): इसमें विटामिन C, विटामिन K, विटामिन A, कैल्शियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आंखों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत अच्छी है। विदेशी पैदावार की वजह से ये थोड़ी मेंहगी होती है जिस वजह से मध्यम और निम्न आय वाले परिवार इसे हमेशा नहीं खा सकते। साथ ही विदेश से एक्सपोर्ट होने की वजह से बाजार तक आते – आते इसकी गुणवत्ता भी थोड़ी कम हो जाती है और कंटामिनेशन का खतरा भी रहता है।
फूलगोभी (कम कैलोरी): यह कम कार्बोहाइड्रेट (low-carb) और कम कैलोरी वाला विकल्प है। इसमें फोलेट और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह पचाने में आसान होती है। खेत से सीधा लोकल मार्केट में भेजा जाता है जिसकी वजह से इसके कॉन्टेमिनेशन के खतरे कम होते हैं साथ ही देशी सब्जी होने की वजह से इसके दाम भी काम होते हैं। सस्ता होने की वजह से कोई भी आय वाले लोग इसे आसानी से खरीद सकते हैं और रोजाना खा सकते हैं।
विशेष सलाह:
यदि आपको अधिकतम विटामिन्स चाहिए, तो ब्रोकली चुनें। यदि आप कम कैलोरी वाला विकल्प चाहते हैं, तो फूलगोभी का सेवन करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दोनों का मिश्रण (mix) खाना सबसे बेहतर है।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर – अहमदाबाद
