मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है कि उसे चाय लेनी चाहिए या नहीं। कई बार चाय पीने से पेट को आराम मिलता है, तो कई बार इससे स्थिति बिगड़ सकती है। लेकिन ऐसे में अगर आप दूध वाली चाय लेते हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि इसमें कैफीन ज्यादा होता है। साथ ही, दूध को जल्दी पचाना भी मुश्किल होता है। इसलिए पेट खराब में दूध वाली चाय अवॉइड करनी चाहिए। पेट खराब होने पर ग्रीन टी या ब्लैक टी जैसी हैवी चाय को भी अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इनमें कैफीन अधिक होता है जिससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
कई बार पेट खराब में हर्बल टी फायदेमंद होती हैं। पेट खराब होने पर अगर पुदीने की चाय या अदरक की चाय बनाकर पिएं, तो इससे पेट को आराम मिल सकता है। पुदीने की चाय पेट को ठंडक देती है, जिससे पाचन को आराम मिलता है। वहीं अदरक की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो उल्टी या मतली में आराम देते हैं।
पेट खराब होने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
- पेट खराब होने पर आपको मसालेदार खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे पेट में एसिड बनता है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- पेट खराब होने पर पानी का ज्यादा सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे बॉडी हाइड्रेट होगी और एसिडिटी नहीं बनेगी। पानी पीते रहने से बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर आते हैं।
- पाचन ठीक न होने पर छाछ, दही और खिचड़ी जैसी हल्की चीजों को ही खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और पेट ठीक होता है।
- हींग और जीरे को भूनकर छाछ में डालकर खाने से भी पेट ठीक होता है। इससे एसिडिटी, पेट दर्द, दस्त और कब्ज में जल्द आराम मिलता है।
- पाचन तंत्र ठीक करने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योगासन भी करें। अगर एक्सरसाइज करना आपके लिए मुश्किल है, तो आप थोड़ा-बहुत वॉक भी कर सकते हैं।
अगर आपको काफी दिन से यह परेशानी है, तो आपको डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कई मामलों में यह पाचन को खराब भी कर सकता है।