गर्मियों में खुद को हायड्रेट रखने के लिए हम कई तरह के फल, फलों के जूस और पत्तियों के पानी का सेवन करते हैं।खासकर गर्मियों में कई लोगों को ठंडा पेय पसंद होता है। नारियल पानी, आम पन्ना, पुदीना शर्बत, शीतल पेय और विशेष रूप से छाछ सबको राहत देते हैं। कई लोगों को छाछ बहुत पसंद होती है, पर उन्हें बाजार जैसा स्वादिष्ट मसालेदार छांव बनाना नहीं आता। आइए जानते हैं कि इसे घर पर स्वादिष्ट कैसे बनाया जाए। आइए जानें घर पर ही छाछ बनाने की विधि जो बाजार में मिलने वाली छाछ से अधिक स्वादिष्ट होती है।

सामग्री 

1 कप दही, 1 कप ठंडा पानी, स्वादानुसार काला नमक, आधा चम्मच जीरा पाउडर और पसंद हो तो ताजा पुदीने के पत्ते।

बनाने की वीधी 

मिक्सर में दही और बराबर मात्रा में ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें। तैयार छाछ को एक कटोरे में लें और उसमें स्वादानुसार काला नमक मिला लें। अब इसमें भुना जीरा पाउडर डालें और फिर से अच्छी तरह से मिलाएँ। यदि आप पुदीने का स्वाद चाहते हैं, तो आप मिक्सर में दही और पानी मिलाते समय कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। ये छाछ न केवल गर्मियों में स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि बहुत स्वादिष्ट भी है। इस तरह घर पर छाछ बनाएं और इसका स्वाद लें।

 

छाछ शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करता है और हीट स्ट्रोक से हिफाजत करता है। प्रति दिन दोपहर में छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करता है। लीवर और किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                        क्वालीफाईड डायटीशियन, डायबिटीज एडुकेटर        अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *