पपीता एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी उतने ही गुणकारी होते हैं?

पपीते के पत्तों का जूस से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ

पपीते के पत्तों का जूस न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि इसमें मौजूद एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं पपीते के पत्तों का जूस पीने के फायदे।

डेंगू बुखार में असरदार

पपीते के पत्तों का जूस डेंगू बुखार के इलाज में बेहद असरदार माना जाता है। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है। पपीते के पत्तों में मौजूद पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह जूस शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है, जिससे रोगी की रिकवरी तेज होती है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

पपीते के पत्तों का जूस पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन क्रिया को सुधारते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज को दूर करते हैं। यह जूस आंतों को साफ करने में भी मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

इम्युनिटी बूस्टर

पपीते के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इस जूस को पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य इन्फेक्शन्स से बचाव होता है। तो है न ये इम्युनिटी बूस्टर।

डायबिटीज को रखे कंट्रोल 

पपीते के पत्तों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे डायबिटीज को मैनेज करने में आसानी होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पपीते के पत्तों का जूस त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और झुर्रियों, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करते हैं। यह जूस त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

लिवर को स्वस्थ रखे

पपीते के पत्तों का जूस लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों जैसे सिरोसिस और जॉन्डिस से बचाव करता है। इसके अलावा, यह जूस लिवर के फंक्शन को सही तरीके से चलाने में भी मदद करता है।

कैंसर से बचाव

पपीते के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। यह जूस शरीर में टॉक्सिन्स को कम करके कैंसर के खतरे को कम करता है। हालांकि, यह कैंसर का इलाज नहीं है, लेकिन यह बचाव के रूप में कारगर हो सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

पपीते के पत्तों का जूस बालों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। यह जूस स्कैल्प को स्वस्थ रखने और डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद करता है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                        (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर, अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *