
शरीर को हमेशा सेहतमंद रखने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। ये बात तो सब जानते हैं, लेकिन पानी किस तरह से पीना चाहिए और कब पीना चाहिए ये बात शायद 10 में 1 इंसान को ही पता होगी। पानी पीने के भी सही नियम और समय होता है। अगर पानी सही तरीके न पिया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। निरोग और स्वस्थ्य रहने के लिए हमेशा घूंट-घूंट कर पानी पीना चाहिए।
घूंट-घूंट कर पानी पीने से बॉडी में पानी टेंप्रेचर के मुताबिक पहुंचता है और बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी पीने के कुछ खास नियम होते हैं।
पानी पीने का सही नियम क्या है? –
कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। बैठकर पानी पीने से यह शरीर में अच्छे तरीके से अवशोषित होता है।
हमेशा पानी गर्म या कमरे के तापमान का ही पीना चाहिए। कभी भी सीधे फ्रिज से निकाला हुआ पानी नहीं पीना चाहिए। फ्रिज का पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
व्यक्ति को निरोग रहने के लिए सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही ये स्किन प्रॉब्लम से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
पाचन में सुधार के लिए पानी पीने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उबला हुआ पानी पिएं और इसकी मात्रा एक तिहाई या एक चौथाई या एक से दो गुना कम हो जाए।
कब, कितना और कैसे पीएं पानी? –
सुबह उठने के बाद खाली पेट 1 गिलास
दोपहर का भोजन करने के 1 घंटा पहले या बाद में।
कुछ खाने से 1 से डेढ़ घंटा पहले पानी पीना चाहिए।
रात को भोजन करने के 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए।
कभी भी खाना खाते हुए पानी नहीं पीना चाहिए। साथ ही आपको दिन के 8 गिलास पानी पीना अनिवार्य है इसके लिए एक साथ कई गिलास पानी नहीं पीना चाहिए। आपको तय समय के अनुसार 1 से डेढ़ घंटे के अंतराल में पानी पीना चाहिए।
पानी कब नहीं पीना चाहिए? –
कभी भी गर्म खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। गर्म खाना खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा जैसे फल और सब्जियों का सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
(प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील) (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)