हमारे शरीर को कई प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता होती है, ताकि हम स्वस्थ रह सकें। विटामिन कई प्रकार के होते हैं जैसे वाटर सोलुवल और फैट सोलुवल।विटामिन- A,D, Eऔर K फैट सोलुवल विटामिन हैं। वहीं विटामिन B (complex-family)और विटामिनC वाटर सोलुवल विटामिन हैं।विटामिन बी-12 कम होने से नर्वस सिस्टम से संबंधित रोग हो सकते हैं।
इस विटामिन के कम होने से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है, खून की कमी हो सकती है।पर क्या आप जानते हैं? कुछ दवाएं ऐसी भी हैं जो किसी खास बीमारी के इलाज के लिए उपयुक्त हैं पर लगातार इन दवाओं को लेना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जैसे कि एंटासिड दवाओं का ज्यादा इनटेक। एसिडिटी की दवाओं के सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे-
डॉक्टर की राय :
हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने का एक कारण एंटासिड दवाओं का सेवन करना है। जो लोग एसिडिटी कम करने के लिए इन दवाओं का ज्यादा सेवन करते हैं, उनके शरीर में विटामिन बी-12 कम हो जाता है। इसका असर हर उम्र के लोगों में अलग-अलग हो सकता है और उनकी दवा की मात्रा के मुताबिक भी हो सकता है।
एंटासिड, मेटफॉर्मिन, थायरोनॉर्म, गर्भनिरोधक दवाओं से नुकसान
कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन दवाओं को ज्यादा लेने से पेट में और ज्यादा एसिड बनने लगता है, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
कई बार आंतों को भी इससे नुकसान होता है। ज्यादा एसिडिटी वाली दवाओं को खाने से ऑटोइम्यून डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 की कमी भी एक ऑटोइम्यून रोग है।
विटामिन बी-12 की कमी के कारण
शरीर में इस विटामिन के कम होने के पीछे लाइफस्टाइल की अनहेल्दी हैबिट्स को फॉलो करना है। जैसे कि:
1. खाने-पीने में लापरवाही, अच्छे और न्यूट्रिशन वाले भोजन का कम सेवन करना।
2. पाचन की समस्याएं ज्यादा रहने से भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होती है।
3. उम्र बढ़ना भी शरीर में विटामिन बी-12 कम होने का फैक्टर है।
4. दवाओं के सेवन से जैसे कि एंटासिड दवा और मेटाफॉर्मिन जो कि मधुमेह रोगियों को दी जाने वाली मेडिसिन का हैं, इनमें भी बी-12 कम हो जाता है।
5. जो महिलाएं ज्यादा बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं, उनके शरीर में विटामिन बी-12 कम होने लगता है।
Vitamin B-12 की कमी के संकेत
- थकान और कमजोरी महसूस करना।
- शरीर का पीला पड़ना।
- सांस फूलना।
- दिल की धड़कनों का तेज होना।
- हेयरफॉल होना।
- कमजोर और पीले नाखून।
विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?
पालक, चुकंदर, सोयाबीन, दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें। चिकन, अंडा, सी फूड्स का सेवन करने से भी विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो जाती है।
डॉ. डी.एन. मल्लिक – वरिष्ठ रिटायर्ड चिकित्सक (मुजफ्फरपुर, बिहार)