शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालना आवश्यक होता है। बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के द्वारा शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जाता है। थोड़े समय के अंतराल पर हमें अपने शरीर को डिटॉक्स कर लेना चाहिए। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। आज हम आपको बताएंगे नेचुरल तरीके से कैसे बॉडी डिटॉक्सिफाई करके अपने शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
होली बेसिल यानी तुलसी सिर्फ एक औषधीय पौधा नहीं है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है। इसके पत्तों को नियमित रूप से खाने या चबाने से शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिंस बाहर निकलने लगते हैं और नसों के जकड़न कम होने लगती है। भारत के पारंपरिक चिकित्सा में तुलसी का एक महत्वपूर्ण स्थान है।
कहा जाता है कि प्रतिदिन एक तुलसी का पत्ता चबाने से हमारा शरीर रोग मुक्त रहता है। तुलसी का सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है और अनगिनत बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। सिर्फ तुलसी के पत्ते ही नहीं बल्कि तुलसी का बीज भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। तुलसी के बीजों को पानी में भिगोकर पीने से मोटापे और अपच जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
तुलसी का पत्ता हमारे हृदय की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है। तुलसी का पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे चबाने से रक्तचाप और हृदय से जुड़े बीमारियां दूर रहते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड फ्लो में सुधार होता है। तुलसी के पत्ते को पानी में उबालकर या चबाकर खाया जा सकता है।
(प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील) (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)