न
अक्सर छाती में कफ और सर्दी जमा हो जाती है, जिसकी वजह से खांसी, सांस लेने में कठिनाई, छाती में दर्द जैसे कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। ठंड लगने के कारण जहाँ छाती में सर्दी जमा हो जाती है, वहीं बुखार, ब्रोंकाइटिस, तपेदिक जैसी बीमारियों में भी यह समस्या हो सकती है।
इससे छाती में दर्द और अन्य समस्याएँ बढ़ने लगती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि उसके लिए पहले डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लेना अच्छा रहेगा।
साथ ही इस समस्या में सोने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देना जरूरी है। उचित मात्रा में भोजन करना और धूल-धुएं से दूर रहना चाहिए इस समय। अब एक नज़र में जानते हैं कि कौन से घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
उपाय न. 1:
छाती में जमा कफ को गलाने के लिए गरारे करना बेहद जरूरी है। एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर प्रतिदिन कम से कम तीन बार गरारे करने चाहिए। अगर दिन में तीन बार या उससे ज्यादा बार गरारे किए जाएं, तो गले की खराश और जमा सर्दी से छुटकारा पाया जा सकता है।
उपाय न. 2:
रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी में कई गुण होते हैं। इसे सर्दी की राहत में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के गुनगुने पानी में हल्दी का पाउडर मिलाकर गरारे करने से बहुत फायदा होता है। हालांकि जिनको एसिडिटी की समस्या है, उन्हें यह उपाय नहीं करना चाहिए।
उपाय न. 3:
प्याज में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो छाती में जमा सर्दी को गलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए रोज़ तीन चम्मच प्याज का रस पीना चाहिए। अगर सर्दी जमा हो तो इस उपाय से राहत मिल सकती है।
उपाय न. 4:
छाती में जमा सर्दी से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय कम प्रचलित है, लेकिन इसमें ज्यादा कुछ नहीं करना होता। बस उबालते हुए गर्म पानी में कुछ बूँदें यूकेलिप्टस तेल की डालनी होती हैं। फिर उस मिश्रण से जो भाप निकलती है, उसे नाक और मुँह से अंदर खींचना होता है। हालांकि, यह उपाय उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए नहीं है।
उपाय न. 5:
पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से सर्दी से छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन D जमा सर्दी को गलाने में मदद करता है। शहद के साथ यह खांसी को भी कम करता है। इसलिए अगर छाती में सर्दी जमा हो, तो नींबू और शहद-जल मिलाकर पिया जा सकता है।इसे उबाल कर पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।
उपाय न. 6:
छाती में सर्दी जमा होने से अक्सर छाती में दर्द होने लगता है। इससे राहत पाने के लिए एक सरल घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है। एक छोटे कपड़े के टुकड़े को गर्म पानी में डुबोकर छाती पर मलने से आराम मिलता है।
उपाय न. 7
अदरक में जो तत्व होते हैं, वे सर्दी की राहत के लिए काफी उपयोगी होते हैं। छाती में सर्दी जमा होने से छाती में दर्द और बार-बार खांसी की समस्या होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय पी जा सकती है, जो खांसी के लिए प्रभावी होती है। इसके अलावा आप आग पर सेंकी हुई अदरक को गुड़ या काला नमक के साथ चबाकर भी खा सकते हैं।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर अहमदाबाद)