गर्मी के मौसम में पसीना से दुर्गंध आना बहुत आम समस्या है। पसीने की बदबू त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के कारण होती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन चीजों को डाइट में शामिल करके आप पसीने की बदबू से बच सकते हैं।

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, इस मौसम में पसीना होना बहुत आम बात है। पसीने की समस्या अपने साथ एक और परेशानी ले आती है और वो है पसीने की बदबू। यह सिर्फ एक छोटी-मोटी असुविधा नहीं है, बल्कि कई लोगों के लिए सार्वजनिक या सामाजिक परिस्थितियों में असहजता का बड़ा कारण बन जाती है। यह समझना जरूरी है कि यह समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। आपको जानकर अचरज होगा कि जब शरीर से पसीना निकलता है, तो वह अपने आप में गंधहीन होता है, लेकिन हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया इस पसीने के साथ मिलकर दुर्गंध पैदा करने लगते हैं।

यह बदबू अक्सर अंडरआर्म्स, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों से आती है, ये समस्या व्यक्ति के निजी और प्रोफेशनल जीवन दोनों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, यह एक आम शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके इस समस्या को कम कर सकते हैं। साफ-सफाई, कुछ घरेलू उपाय और जीवनशैली में छोटे बदलाव करके इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आइए ऐसे ही तीन चीजों के बारे में जानते हैं।

पसीने की बदबू को कम करने के लिए खूब पानी पिएं, साथ ही कॉटन के कपड़े पहनें और रोजाना स्नान करें। साथ ही त्वचा को साफ रखने के लिए हल्के साबुन का उपयोग करें।

1. साइट्रस फल
साइट्रस फल, जैसे संतरा, नींबू, मौसमी और अंगूर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे पसीने में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं। नींबू पानी या संतरे का जूस रोजाना पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पसीने की गंध नियंत्रित होती है।

2. फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे ओट्स, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, सेब और चना, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। खराब पाचन के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जो पसीने की बदबू को बढ़ाते हैं। फाइबर इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आंतों को साफ रखता है। सप्ताह में 3-4 बार फाइबर युक्त भोजन को प्राथमिकता दें।

3. हर्बल टी
हर्बल टी, जैसे ग्रीन टी, पुदीना टी या कैमोमाइल टी, शरीर को डिटॉक्स करने और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पसीने की दुर्गंध को नियंत्रित करते हैं।

ज्योति गुप्ता, न्यूट्री डाइट्स 

(क्वालिफाइड डायटीशियन, हैदराबाद)

By JYOTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *