सर्दियों में शकरकंद सुपरफूड है। जिसे डाइट में लेना कई सारी समस्याओं से बचाता है। लेकिन जब भी इसे घर में पकाते हैं तो ये बहुत ज्यादा गल जाती है और सारा स्वाद खराब हो जाता है। अगर आप स्ट्रीट स्टाइल शकरकंद का चाट बनाना चाहते हैं लेकिन कुकर में ये ज्यादा पक कर गल जाती हैं तो बस इस ट्रिक को ट्राई करें।
शकरकंद पकाने की ट्रिक
आमतौर पर शकरकंद को ओवन या फिर स्टीम में पकाना सभी जानते हैं। लेकिन इसमे काफी टाइम लगता है और अगर कंद अच्छे क्वालिटी की नही है तो ठीक से पकेगी नहीं। ऐसे में कुकर में पकाना सबसे सरल तरीका है। बस इस ट्रिक को जान लें।
कुकर में शकरकंद पकाने का तरीका
कुकर में बिना पानी के शकरकंद को पकाने के दो स्मार्ट तरीके हैं। जिन्हें जरूर जानना चाहिए। इससे आप बिल्कुल बाजार जैसी पकी हुई शकरकंद पाएंगे और इनका टेस्ट भी लाजवाब होगा।
कुकर में बिना पानी के शकरकंद पकाने का तरीका
सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर इन कंद के बड़े आकार में टुकड़े कर लें।
अब कुकर में इन टुकड़ों को डाल दें।
किसी भी रुमाल या साफ सुथरे किचन टॉवल को लेकर पानी से भिगो लें और निचोड़ लें।
कुकर में शकरकंद के टुकड़ों के ऊपर इस गीली टॉवल को रख दें और ढक्कन को बंद कर दें।
अब गैस पर दो से तीन सीटी आने दें। इस ट्रिक से शकरकंद बिना ज्यादा गले बिल्कुल सही तरीके से पक जाएंगी।
कुकर में शकरकंद पकाने की टेस्टी ट्रिक
बिना पानी के शकरकंद को कुकर में पकाना है तो बस बड़े आकार के टुकड़ों को कुकर में डालें। साथ में एक चम्मच घी और एक चम्मच चीनी डाल दें। गैस की तेज फ्लेम पर दो से तीन सीटी आने दें। इससे ना केवल शकरकंद का टेस्ट बढ़ता है बल्कि ये बिल्कुल परफेक्ट तरीके से पक जाती है। अब आप इन शकरकंद की चाट आसानी से बना सकते हैं।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद)