रीढ़  की हड्डी में नस दबना आज के समय में काफी आम हो चुकी है। आज के मौजूदा हालात में यह परेशानी काफी ज्यादा कॉमन है, जो किसी भी महिला या पुरुष में हो सकती है। रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसमें हाथ-पैरों में झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी और सुन्नता जैसे लक्षण दिखना काफी कॉमन है। आइए जानते हैं कुछ खास लक्षणों के बारे में।

रीढ़ की हड्डियों के आसपास दर्द होना

रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से मरीजों को इसके आसपास दर्द हो सकता है। यह दर्द कमर से लेकर पीठ के हिस्से में काफी ज्यादा हो सकती है। अगर आपको अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द बनी रहती है, तो ऐसे में एक बार अपने डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।

हाथ और पैरों में सुन्नपन

रीढ़ की हड्डियों की नस दबने की वजह से मरीजों को हाथ-पैरों में सुन्नता का भी अनुभवन हो सकता है। क्योंकि इस स्थिति में नसों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है। इससे ऑक्सीजन और ब्लड की आपूर्ति हो सकती है। ऐसी स्थिति में हाथ-पैरों में सुन्नता महसूस होना काफी सामान्य है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत जांच की जरूरत होती है।

पैरों में झुनझुनी महसूस होना

रीढ़ की हड्डी में नस दबने के कारण कुछ लोगों को पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। दरअसल, नस दबने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से झुनझुनी की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में पैरों में चुभन जैसा भी अनुभव होता है।

पैरों में ऐंठन और दर्द की परेशानी होना

रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से मरीजों को पैरों में ऐंठन और दर्द की परेशानी हो सकती है। यह काफी आम लक्षणों में से एक है। दरअसल, रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में हाथ-पैरों में ऐंठन और दर्द की तकलीफ हो सकती है। ऐसे लक्षणों को इग्नोर करने से बचें और एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।

मसल्स में कमजोरी होना

रीढ़ की हड्डी की नस दबने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में कमी आती हैं। इससे ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्तियों का काफी ज्यादा कमजोरी और थकान का अनुभव होने लगता है। मुख्य रूप से मांसपेशियों में इस तरह की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत अपनी जांच कराएं।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                         (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *