बदलते मौसम में हम सभी दही का सेवन करते है खासकर गर्मियों के मौसम में हम सभी खाने के साथ दही को अवश्य रखते है हम में से हर कोई दही का सेवन किसी न किसी रूप में अवश्य करता होगा। क्या आप भी खाने के साथ दही खाना पसंद करते है. हम में से कुछ लोगों को चीनी के साथ दही पसंद है तो कुछ लोगों को नमक डालकर दही खाना पसंद है. कुछ लोग प्लेन दही का स्‍वाद पसंद करते है. अब रायता की ही बात कर लीजिए की हम सभी के घरों में रायता तो बनता ही है, उसमें भी चीनी और नमक का इस्‍तेमाल हम सभी करते ही है इसमें कोई शक नही की दही का सेवन बहुत ही फायदेमंद हैं, दही में जरूरी तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्‍शियम के साथ और भी जरूरी विटामिन्‍स होते हैं ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी मनाई जाते हैं. लेकिन आप भी ये जानकर हैरान होंगे की दही में अधिक नमक मिलाकर खाना सेहत को नुकसान पूछा सकता है.

कुछ लोग दही के साथ नमक मिलाकर खाना पसंद करते है तो अगर आप भी उनमें से एक है तो ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है की दही के साथ किन लोगों को नमक खाना चाहिए और किन लोगों को नहीं? यह हम बात कर रहे है दही के सेवन को लेकर, क्या है इसके सेवन का सही तरीका,नमक को हम अपने भोजन में इसलिए इस्तेमाल करते है क्योंकि इससे खाना स्वादिष्ट बनता है। और इसकी इसी क्षमता को वजह से इसका इस्तेमाल सभी चीजों में किया जाता है। दही में अगर आप थोड़ी मात्रा में नमक मिलाते है तो इससे कोई कोई खास नुकसान नहीं पहुंचता है. जो लोग दही का सेवन रात में करते हैं, कुछ शोध पाया गया है की नमक डाल कर दही खाना चाहिए। इससे दही का सेवन करने से पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद मिलती है. यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकलने में मदद करता है। दही की प्रकृति एसिडिक होती है. अगर आप दही में ज्यादा नमक डालकर खाते है तो इससे बचना चाहिए क्योंकि ऐसे दही का सेवन आपको पित्त और कफ की समस्‍या की परेशानी हो सकती है.

जो लोग ब्लडप्रेशर की बीमारी से पीड़ित है इनके लिए इसका सेवन अधिक नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे लोगों को दही में नमक मिलाकर इसका सेवन नहीं करना चाहिए. ये स्ट्रोक की समस्या के उत्पन्न कर सकता है, हाई ब्लडप्रेशर और अन्य हृदय रोगों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. दही में आप आगर नमक मिलाकर खाते है तो इससे दही के लाभकारी बैक्टीरिया नही बचते है, बैक्‍टीरिया जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर रखते है उनका असर दही से खत्म हो जाता है। इसका सेवन आपको खांसी-जुकाम के साथ और भी परेशानियां दे सकता है।सबसे अच्‍छा तरीका है कि प्‍लेन दही को ही खाएं. स्‍वाद के लिए आप चाहे तो इसको गुड़ के साथ मिलाकर खा सकते हैं.

 अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                     (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *