Lemon in Weight Loss Diet: अनियमित जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण, मोटापा आजकल एक आम समस्या बन गई है। मोटापे से परेशान होकर, अक्सर लोग वजन कम करने की कोशिश तो करते हैं। लेकिन, पूरी जानकारी के अभाव में, वेट लॉस नहीं कर पाते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो नींबू को डाइट में शामिल करना, वजन कम करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नींबू, विटामिन- सी से भरपूर होता है। इससे न केवल वजन भी कम होता है, बल्कि, गर्मियों में सेहत को भी कई लाभ होते हैं। वेट लॉस के लिए, नींबू को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकती हैं।
वेट लॉस के लिए नींबू को ऐसे करें डाइट में शामिल:-
- नींबू में मौजूद विटामिन-सी, इम्यूनिटी मजबूत करता है, बल्कि, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
- वजन बढ़ने के पीछे, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन होता है। नींबू में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, इसे कम करने वेट लॉस को आसान बनाते हैं।
- आप गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकती हैं। इससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट बाहर निकल जाता है।
- सुबह खाली पेट नींबू और गुनगुने पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज होता है।
- आप नींबू को प्याज या खीरे की सलाद में मिलाकर खा सकती हैं। इससे लू लगने से भी बचाव होता है, डाइजेशन दुरुस्त होता है और वेट लॉस होता है।
- आप नींबू, खीरा, पुदीने की पत्तियों को मिलाकर, एक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकती हैं। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, लिवर डिटॉक्स होता है और वजन आसानी से कम होता है।
- इस डिटॉक्स वॉटर को आप दिन भर पी सकती हैं। गर्मियों से इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और बेली फैट भी आसानी से कम होता है।
- यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है और इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे स्किन भी ग्लो करती हैं।
- आप लेमन टी को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
- इसके अलावा, नींबू-पानी और चिया सीड्स की ड्रिंक भी, नींबू को डाइट में शामिल करने का एक आसान तरीका है।
- इसके अलावा, खाने के बाद पानी में नींबू और अदरक मिलाकर पीना भी डाइजेशन और वेट लॉस के लिए अच्छा होता है। इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
- नींबू को इन तरीकों से डाइट में शामिल कर न केवल आप वजन कम कर सकती हैं, बल्कि, इससे सेहत को और भी कई फायदे मिलेंगे।
ज्योति गुप्ता, न्यूट्री डाइट्स
( क्वालिफाइड डायटीशियन, हैदराबाद)