आज – कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए वक्त निकालना सबसे कठिन काम है। ऐसे में एक व्यवस्थित जीवनशैली की कमी सबको खलती है खासकर  जब स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। एक संयोजित एक्सरसाइज से अपनी दैनिक जरूरी कैलोरी बर्न करना एक कठिन चुनौती बन जाता है। तो सिर्फ आधे घंटे की एक्सरसाइज से आप कितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं आइए एक नजर डालें और नये वर्ष 2024 से इसे अपनी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना लें।

रनिंग से कितनी कैलोरी होगी बर्न?
रनिंग हर समय किए जाने वाली सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। इससे ना सिर्फ बीमारियां दूर रहती है बल्कि इससे आप तनाव व डिप्रेशन से भी बचे रहते हैं। साथ ही रोजाना 1/2 घंटा दौड़ने से 300 कैलोरी और 1 घंटा दौड़ने से लगभग 600 कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

साइकलिंग से कितनी कैलोरी होगी बर्न? 

रनिंग की तरह ही साइकलिंग से भी 1/2 घंटे में 300 कैलोरी तो 1 घंटा में 600 कैलोरी होती है बर्न। साइकलिंग एक मजेदार एक्सरसाइज है। मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहती है।

 

रस्सी कूदने से कितनी कैलोरी बर्न होगी? 

बांकी एक्सरसाइज के बनिस्पत रस्सी कूदने से सबसे अधिक  1/2 घंटे 450 कैलोरी बर्न होती है।

उठक बैठक कर कितनी कैलोरी बर्न करते हैं ? 

उठक बैठक एक ऐसा एक्सरसाइज है जिससे पूरे शरीर  की मांशपेशियों में खिंचाव महसूस होता है और रक्तसंचार सुचारू हो जाता है। सिर्फ 1/2 घंटे के उठक बैठक में हम अपनी 210 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

प्लांक करके कितनी कैलोरी बर्न होती है? 

प्लैंक खासतौर से पेट , कमर और जांघ की चर्बी कम करने में मददगार साबित होता है। इससे 1/2 घंटे में 225 कैलोरी तक बर्न होती है।

वॉकिंग या जॉगिंग से कितनी कैलोरी बर्न होती है? 

नॉर्मल वॉकिंग से आधे घंटे में 175 कैलोरी तक बर्न होती है।

ऊपर बताये गए सभी एक्सरसाइज में कोई भी दो एक्सरसाइज रोजाना अपनी जीवन शैली में शामिल करने से एक रोग मुक्त जीवन की संभावना बढ़ जाती है। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं और मानसिक तनाव जाता रहता है।

 

By AMRITA

2 thoughts on “सिर्फ आधे घंटे के एक्सरसाइज से करें कैलोरी बर्न, नए साल में लाएं जीवनशैली में परिवर्तन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *