खाने को अधिक ब्यूटीफुल बनाने के लिए आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल करना बेहद ही आम है। लेकिन इसके कारण आपकी सेहत को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

कहते हैं कि इंसान पहले अपनी आंखों से खाता है और फिर अपने मुंह से खाता है। शायद यही कारण है कि लोग अपने खाने को अधिक अपीलिंग बनाने के लिए उसमें फूड कलर का इस्तेमाल करते हैं। फूड कलर की मदद से खाने के कलर को एक परफेक्ट टच दिया जाता है।

हो सकता है कि आप भी अब तक अपने खाने में आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल किया हो। लेकिन क्या आपको पता है कि आर्टिफिशियल फूड कलर का खाने में इस्तेमाल करना और उसका सेवन करना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।

आर्टिफिशियल फूड कलर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को नुकसान पहुंचाता है। इससे कई तरह के हेल्थ रिस्क का खतरा भी बढ़ जाता है।

केमिकल्स से होता है नुकसान

आर्टिफिशियल फूड कलर में कई तरह के केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं। अधिकतर लोगों को इसकी सही मात्रा इस्तेमाल करने की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में जब निर्धारित मात्रा से अधिक आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे आपकी स्किन से लेकर बालों, आंखों, हार्ट, व स्टमक लाइनिंग आदि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

गलत तरीके से इस्तेमाल करने से होता है नुकसान

आर्टिफिशियल फूड कलर का सेवन करना इसलिए भी हानिकारक माना जाता है, क्योंकि कई बार हम इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। मसलन, केक को बनाते समय उसमें आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे बेक करते हुए इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को नुकसान होता है।

इसलिए, इसे हमेशा बेकिंग के बाद क्रीम में ही शामिल करने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि आर्टिफिशियल फूड कलर के नुकसान को मिनिमम करने के लिए आपको पहले उसे सही तरह से इस्तेमाल करना सीखें।

इम्यून सिस्टम पर पड़ता है असर

आर्टिफिशियल फूड कलर का सेवन करने से बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ता है और जिसका विपरीत असर आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आर्टिफिशियल कलर में स्मॉल मॉलिक्यूल्स होते हैं, जो हमारे शरीर में प्रोटीन से जुड़ सकते हैं। जिसके कारण ये इम्यून सिस्टम को डिस्टर्ब कर सकते हैं। इस स्थिति में इम्यून सिस्टम द्वारा बॉडी को डिफेंड करना काफी मुश्किल हो जाता है।

नेचुरल फूड कलर पर करें फोकस

आर्टिफिशियल फूड कलर का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप अपने खाने के कलर को लेकर समझौता करें। आप चुकंदर के पाउडर या फिर पालक के पाउडर का इस्तेमाल करें। ये बेहद नेचुरल हैं और इससे सेहत पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है।

तो अब आप भी आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल करने से बचें और उसकी जगह नेचुरल फूड्स का इस्तेमाल करें।

   प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील  ‌‌                          (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *