प्रकृति ने हर मौसम के हिसाब से अलग-अलग फूड आइटम्स हमें दिए हैं ताकि हम अपनी पसंद की चीज हर मौसम में खा सकें और अलग-अलग मौसम में अलग-अलग चीजों का स्वाद हमें मिल सके।अगर आप एक फ़ूड लवर्स हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। अप्रैल का महिना चल रहा हैं और इस महीने में कई सारे स्वादिष्ट भोजन आपको खाने को मिलेगें। तो आइए जानते हैं कि कौनसे ऐसे फ़ूड आइटम है जो आपको इस महीने जरुर खाना चहिए वरना ऐसा ना हो की अप्रैल बीत जाए और आप इन्हें खाने से चूक जाएं।  

अप्रैल के महीने में मिलने वाले लोकल फ़ूड

1. कटहल पायसम 

गर्मियों में आने में वाले स्वादिष्ट कटहल का आप एक बहुत ही बेहतरीन पायसम बना कर खा सकते हैं। ये डिश ज्यादा तर साउथ इंडिया में बनाया जाता हैं। विशेष रूप से केरला में लोग इसके काफी पसंद करते हैं। नइसे नारियल के दूध और गूड़ डालकर बनाया जाता हैं। अगर आप इस गर्मी कोई नया डेजर्ट खाना चाहते हैं तो आप जरूर खाएं ये मशहुर और स्वादिष्ट कटहल पायसम।

2. मांभाजा पुलिस्सेरी 

गर्मियों का मौसम यानि आम का मौसम और इस मौसम में आप आम से बनी कोई रेसिपी नहीं खाए तो आप कैसे फ़ूड लवर हो ? जैसे नॉर्थ इंडिया में होली के वक्त गुजिया बनाया जाता हैं उसकी तरह साउथ में मलयाली नई साल मनाने के लिए मांभाजा पुलिस्सेरी बनाते हैं। यह एक मसालेदार डिश हैं तो इसे बनाने के लिए आपको कई सारे मसाले लगेंगे।

3. आम की चटनी 

हर घर में गर्मियों में आम की चटनी जरुर बनती हैं और बने भी क्यों ना आम किसे नहीं पसंद और कच्चे आम की चटनी जोकि खट्टी – मिट्ठी सी लगती हैं अगर आप इसे दाल – चावल के साथ मिलाकर खाए तो इसके स्वाद से जो त्रिप्ती मिलती हैं उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता हैं। तो इस आम के सीजन जरुर खाए ये खट्टी – मिट्ठी चटनी।

4. फलसा शर्बत

गर्मियों के मौसम में आगर आप खुद को ठंडक पहुचने के लिए बेहतरीन शरबत पीना चाहते हैं तो ये फलसा शेर्बेत आपके लिए हैं। फलसा बेर गर्मीयों के मौसुम में होता हैं जोकि आपको ठंडक पहुँचाता हैं साथ ही इसके अनेक हेल्थ बेनिफिट भी हैं जैसे आप इसे बुखार, एसिडिटी, सिर दर्द आदि में पी सकते हैं साथ ही ये अस्थमा और सर्दी खासी में भी सहायक हैं।

5. आम की कुल्फी

अरे! अब गर्मी हैं और बिना आइसक्रीम के ये मौसम कैसे बीते ? आप अपने घर में ही मैंगो कुल्फी जमा कर इसका लुफ्त उठा सकते हैं। बच्चों को भी यह बहुत मजेदार लगता है।

अमृता – नेशन्स न्यूट्रिशन                                           (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *