बालों को काला करने के लिए लोग तरह तरह के प्रोडक्टस का प्रयोग करते हैं। कैमिकल से युक्त वे प्रोडक्टस न केवल बालों को डैमेज करते हैं। बल्कि उसका असर चेहरे की स्किन और आंखों पर भी दिखने लगता है। साथ ही उससे हेयरफॉल की समस्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप बालों का खोया कालापन वापिस लौटाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अनियन पील से होम मेड हेयरऑयल तैयार कर सकती है। जो बालों को काला और घना बनाने में मदद करेंगे।

अनियन शैल हेयरऑयल

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

प्याज के छिलके 1 कटोरी

करी लीव्स 8 से 10

लौंग 7 से 8

कलौंजी 1 चम्मच

कलौंजी का तेल 4 चम्मच

तेल बनाने की विधि

सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में प्याज के बाहरी छिलके डालें और कुछ देर हिलाएं। अब उसमें करी पत्ता, लौंग और कलौंजी भी मिक्स कर दें।

इस मिश्रण को कुछ देर तक भूनें और छिलकों को गोल्डन ब्राउन होने तक हिलाएं। उसके बाद तैयार सामग्री को एक ब्लैण्डर में डालकर बारीक पाउडरर बना लें।

तैयार होने वाले काले रंग के पाउडर में कलौजी का तेल मिला दें। तेल तैयार होने के बाद उसे एक कांच की डिब्बी में डालकर रख दें।

तेल को बालें के बीचों बीच लगाएं और 45 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें। अब बालों को हल्की मसाज के बाद धो दें। इससे सफेद बालों की समस्या हल हो जाती है। साथ ही स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है।

ग्रे हेयर से दिलाएं मुक्ति

समय से पहले दिखने वाले सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल का अवश्य प्रयोग करें। इससे फॉलिकल्स मज़बूत बनते हैं, जिससे ग्रे हेयर की समस्या से बचा जा सकता है। नेचुरल इंग्रीडिएंटस बालों को पोषण प्रदान करते हैं।

बालों को बनाए मज़बूत

कलौंजी, मेथीदाना और प्याज के छिलकों जैसे तत्व बालों की मज़बूती को बनाए रखते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो बालों के टैक्सचर को हेल्दी बनाता है। साथ ही बालों के झड़ने और कंघी करने से बालों के टूटने की समस्या हल होने लगती हैं।

हेयर वॉल्यूम में इज़ाफा

कलरिंग और तरह तरह के प्रोडक्टस का प्रयोग करने से हेयर वॉल्यूम कम होता चला जाता है। इससे कई लोगों को गंजेपन की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए तेल का इस्तेमाल आवश्यक है। अन्यथा रूखे बाल टूटने और झड़ने से हेयर ग्रोथ संभव नहीं हो पाती हैं।

बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना नहीं

अगर आप प्राकृतिक चीजों का बालों में प्रयोग करती हैं, तो स्कैल्प पर किसी भी प्रकार के संक्रमण के उभरने की उम्मीद कम होने लगती है। इससे बालों में होने वाली रूसी की संभावना भी कम हो जाती है। बाल हेल्दी और मुलायम बने रहते हैं। इससे बालों की खोई चमक भी वापिस लौटने लगती हैं।

  प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील  ‌‌                          (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *