दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या होती है जिसके कारण आपकी ओरल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसका मुख्य कारण ओरल हाइजीन, खानपान और कुछ अन्य कारण हो सकते है।इसके साथ ही यह समस्या न केवल दांतों में दर्द का कारण बनती है बल्कि यह दांतों को भी नुक्सान पहुँचाती है।
इसके साथ ही दांतों में कीड़ा लगने पर होने वाला दर्द असहनीय होता है।ऐसे में लोग कई घरेलू उपाय का सहारा लेते हैं लेकिन इससे ज्यादा असर नहीं होता है। इससे राहत के लिए आज हम आपके लिए लेकर आज हैं हमारी दादी – नानी के घरेलू नुस्खे। जिससे आपको दांत दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।दांतों के दर्द और कीड़ा लगने की समस्या में नारियल तेल और लौंग का इस्तेमाल करना काफी हद तक लाभकारी होता है तो आइए जान लेते है इसे इस्तेमाल करने के सही तरीका क्या है।
कैविटी के लिए नारियल तेल और लौंग का तेल
इसके लिए आपको सबसे पहले 2 चमच नारियल तेल और 2-3 बूंद लौंग के तेल की दो बूंदे लेनी है इसके बाद में दोनों को अच्छे से मिक्स करके एक मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को अपने दांतो और मसूड़ों में लगाए। खासतौर वहां जा कीड़े है इसे थोड़ा- थोड़ा करके लगाते रहे और मुंह में साफ पानी लेकर कुल्ला करते रहं। इसे दिन में दो बार करे और खासतौर से रात को सोने से पहले जरूर करें।
इस घरेलू नुस्खे के फायदे:
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को मारने में हेल्प करता है इसके साथ ही लौंग का तेल दर्द निवारक और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो दांतों के दर्द और संक्रमण को कम करने में मदद करता है।
सावधानियां
इस उपचार को करने से पहले आपको ध्यान रखना है कि आपको नारियल तेल या लौंग के तेल से एलर्जी नहीं है।
अगर आपको तेज दांत का दर्द या अन्य समस्याएं हैं, तो मेडिकल हेल्प लेना बेहतर होगा।
दांतों में कीड़े लगना एक संकेत है कि आपको अपने ओरल हाइजीन की देखभाल में सुधार करने की जरूरत है। इससे रेगुलर ब्रश करना, फ्लॉसिंग करना और दंत चिकित्सक से जांच कराना, इस तरह की समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।
(“नानी नब्बे की “- दादी-नानी के अचूक नुस्खे)