फिटकरी (एलम) अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट (त्वचा को कसने वाले) गुणों के कारण सेहत और सुंदरता के लिए बहुत फायदेमंद है.इसका उपयोग मामूली चोट, त्वचा की समस्याओं और ओरल हेल्थ से जुड़ी कई तकलीफों को दूर करने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर किया जाता है.

फिटकरी में नेचुरल एस्ट्रिजेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. फिटकरी का इस्तेमाल ब्यूटी एन्हैंस करने के लिए कई तरह से होता है. फिटकरी (Alum) को चेहरे पर लगाने से लेकर अंडरआर्म की बदबू दूर करने तक में इस्तेमाल किया जाता है.

लेकिन, क्या आप जानते हैं फिटकरी पैरों के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है.

आइए बताती हूँ कि यदि आप फिटकरी के पानी में पैर डुबोकर रखेंगे या फिटकरी के पानी से पैर धोएंगे तो पैरों को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

 

 

फिटकरी के पानी से पैर धोने के फायदे

 

बदबू होती है दूर –

फिटकरी को गर्म पानी में डालकर पैर डुबोकर रखा जाए और फिर पैर धोएं जाएं तो इससे पैरों से आने वाली दुर्गंध दूर होती है. अगर आप दिनभर जूते पहने हैं और गर्मी से आने वाले पसीने के चलते पैरों से बदबू आने लगती है तो फिटकरी के पानी से पैर धोने पर बदबू दूर हो जाती है.

 

थकान उतरती है –

फिटकरी वाले गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखने पर पैरों की थकान उतरती है. अगर ऐसा महसूस होता है कि शरीर टूट रहा है तो फिटकरी वाले पानी में पैर डुबोने पर फायदा मिलता है.

 

नाखून भी होते हैं साफ –

अगर नाखूनों में गंदगी जमी है या नाखून गंदे नजर आते हैं तो उन्हें साफ करने के लिए फिटकरी के पानी से पैरों को धोएं. पैर चमकने लगते हैं.

 

एड़ियां हो जाती हैं नर्म –

फिटकरी के पानी से पैरों की एड़ियां मुलायम होने लगती हैं. इससे पैरों की त्वचा पर चमक भी नजर आती है.

 

ऐसे तैयार करें फिटकरी का पानी

 

किसी टब या बाल्टी में गर्म पानी डालें.

इस पानी में 1-2 टुकड़े फिटकरी के डाल लें.

अगर फिटकरी का पाउडर इस्तेमाल करना है तो 2 चम्मच फिटकरी का पाउडर लिया जा सकता है.

अब इस पानी में 15 से 20 मिनट पैरों को डुबोकर रखें और फिर बाहर निकालकर पानी से धोकर साफ करके पोंछ लें.

अगर समय की कमी हो तो फिटकरी के पानी से आम तरह से ही पैर धोए जा सकते हैं

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *