चीकू खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। चीकू एक स्वादिष्ट फल है, जिसका स्वाद और फलों से काफी अलग होता है। चीकू में विटामिन-बी, विटामिन ई, पोटैशियम,फाइबर और मिनरल आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चीकू को रोजाना आसानी से खाया जा सकता है। ये शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। चीकू बच्चों और बुजुर्गों को आसानी से दिया जा सकता है। चीकू पचाने में काफी आसान होता है, इसलिए इसका सेवन बुखार आदि में भी किया जा सकता है। चीकू खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जो मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

चीकू शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिस कारण चीकू खाने से देर तक भूख का अहसास नहीं होता। इसको खाने से वजन भी आसानी से कम किया जा सकता है। चीकू को दिन में कभी भी खाया जा सकता है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ शरीर को मजबूत भी बनाता है।

पाचन को बनाए मजबूत

चीकू शरीर के पाचन तंत्र को सही रखता है। चीकू में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिस कारण ये पेट की सूजन, पेट दर्द, गैस और बदहजमी से राहत दिलाता है। चीकू को नियमित रुप से डाइट में शामिल करने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है।

दिमाग को रखें हेल्दी

चीकू दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है। नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों को चीकू अवश्य खाना चाहिए। इसके सेवन से गहरी और अच्छी नींद आती है। चीकू में मौजूद तत्व दिमाग में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं। डिप्रेशन में भी चीकू का सेवन किया जा सकता है।

तुरंत एनर्जी

चीकू का सेवन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। बच्चों को ये फल आसानी से खिलाया जा सकता है। चीकू खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, इसमें पाया जाना वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देता हैं। चीकू आसानी से पच जाता है, इसलिए इसे बुखार आदि में भी दिया जा सकता है। चीकू घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दिया जा सकता है।

प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील  ‌‌                             (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *