कोविड काल से ही हार्ट से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थितियों का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है।
शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाईकी स्थिति में नसों या धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है और इसके कारण ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इसी वजह से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और दूसरा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बरगद के पेड़ की छाल का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में बरगद की छाल का काढ़ा के फायदे
बरगद का पेड़ सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहता है। भारत में लोग बरगद के पेड़ की पूजा भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पेड़ के छाल का इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। बरगद की छाल में मौजूद औषधीय गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसकी छाल से बने काढ़े का नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।
बरगद की छाल का काढ़ा
बरगद की छाल का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 लीटर पानी लें। अब इस पानी को सामान्य आंच पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें 2 से 3 चम्मच बरगद की छाल का चूर्ण डालें। इस पानी को करीब 5 से 7 मिनट उबलने दें। इसके बाद इसे आंच से उतार लें। इस काढ़े को पीने के लिए आप अपने स्वाद के अनुसार शहद या चीनी मिक्स कर सकते हैं। सुबह-शाम चाय की तरह इस काढ़े को पीने से लाभ मिलेगा।
हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए बरगद की छाल के काढ़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सुबह या शाम के समय कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, हाई कोलेस्ट्रॉल या किसी अन्य परेशानी में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट या आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें। गलत तरीके या अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बरगद की छाल का काढ़ा पीने के अलावा आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
अमृता,नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद)