अक्‍सर ऐसा होता है कि बच्चे या फिर हम खुद भी जब पढ़ने बैठते हैं तो नींद आने लगती है. नींद और आलस की वजह से लंबे समय तक पढ़ाई नहीं हो पाती है. ऐसे में छात्रों को तनाव होने लगता है कि उनका कोर्स काफी पीछे रह गया है.

पढ़ाई करते समय नींद आ रही हो, तो कुछ आसान उपायों से इस परेशानी से बचा जा सकता है.

 

पढ़ाई के दौरान नींद आने से बचने के आसान टिप्स

 

सही समय चुनें

 

पढ़ाई के लिए सही समय का चुनाव करना जरूरी है. अगर आप थके हुए हैं और फिर पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं तो नींद आना लाजिमी है. इसलिए ऐसे समय में पढ़ें जब शरीर थका हुआ ना हो.

 

पढ़ने के लिए रोशनी युक्‍त जगह का चुनाव

 

अंधेरे कमरे में या कम रोशनी में पढ़ने पर आलस व नींद का आना स्‍वाभाविक है. इसलिए ऐसी जगह बैठकर पढ़ें जहां पर्याप्‍त रोशनी आती हो. रोशनी आंखों को सक्रिय रखती है. रात के समय पढ़ रहे हैं तो लाइट व टैबल लैंप की रोशनी पर्याप्‍त होनी चाहिए.

 

पानी का जग या बोतल पास रखें और बीच – बीच में पीते रहें

 

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके लिए पर्याप्‍त पानी का सेवन करते रहें. पानी पीते रहेंगे तो तनाव कम होगा और एकाग्रता भी बनी रहेगी. पढ़ते समय पानी की बोतल साथ रखें.

 

छोटे – छोटे ब्रेक लें

 

लंबे समय तक पढ़ाई करनी हो तो छोटे ब्रेक लेने चाहिए. इससे दिमाग को आराम मिलता है और आप फिर से पढ़ने के लिए एक्टिव हो जाते हैं. ब्रेक की अवधि ज्‍यादा ना रखें.10-15 मिनट के लिए फ्रेश हवा, कोई पसंद के गाने या फिर एक्सरसाइज या मेडिटेशन कर सकते हैं।

 

पोश्‍चर सही रखना सबसे जरूरी है

 

पढ़ाई करते हुए सीधे बैठें. कभी भी लेटकर या टेढ़ा होकर, आराम करने की मुद्रा में पढ़ाई नहीं करनी चाहिए. इससे शरीर में आलस्‍य आता है और आराम करने का मन करने लगता है.

 

पढ़ते हुए आलस आए तो क्‍या करें

 

अक्‍सर पढ़ते हुुए आलस आ जाता है. अगर ऐसा हो रहा हो तो सबसे पहले मुंह धो लें. इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे. चाय या कॉफी का सेवन कर सकते हैं. थोड़ी देर उठकर टहल लें. इससे माइंड रिफ्रेश हो जाता है.

 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *