आज सावन का पहला सोमवार है । सावन के इस पवित्र महीने में हर सोमवार को महिलाएं और बच्चियाँ सोमवार का व्रत रखती हैं। कई लोग इस व्रत में निर्जला उपवास भी रखते हैं। कुछ लोग सिर्फ पानी या फलाहार पर रहते हैं। कई बार व्रत के दौरान बच्चियों और महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ जाती है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखनी जरूरी है क्योंकि, जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी तो व्रत पूरा कर सकेंगे। आइए जानते हैं की व्रत के दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान कैसे रख सकते हैं।

🙏सोमवार व्रत में सेहत ठीक रखने के लिए भरपूर पानी पिएं, ताज़े फल खाएं और ज्यादा तला हुआ खाने से बचें।

🙏पानी और लिक्विड  का सेवन करें।दिनभर में पर्याप्त पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहें।

🙏शरीर में कमजोरी या थकान न हो, इसलिए बीच में छाछ या दूध ले सकते हैं।

🙏सही फलाहार (Right Food)व्रत में भूखे रहने के बजाय पपीता, केला या सेब जैसे हल्के फल खाएं।

🙏बाजार की तली हुई चीजों के बजाय उबले आलू, मखाने या सिंघाड़े-कुट्टू का हल्का भोजन करें।

🙏सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें।

 

जरूरी सावधानियां :

✅ बहुत ज्यादा चाय या कॉफी न पिएं, इससे एसिडिटी हो सकती है।

✅ अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है या कमज़ोरी महसूस होती है, तो पूरा उपवास न रखें और दवा समय पर लें।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *